Neetu Kapoor questions paparazzi back shots: नीतू कपूर ने पैपराजी द्वारा पीछे से पोज मांगने पर तंज कसा। इस घटना से महिला सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर चर्चा शुरू हो गई है।

नीतू कपूर ने मुंबई में पैपराजी से सीधा सवाल पूछ लिया। जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें पीछे मुड़कर पोज देने को कहा तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि क्या आपको ये बैक शॉट्स बहुत अच्छे लगते हैं। ये प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब सलमान खान और नेहा धूपिया पहले ही पैपराजी की इस आदत पर बोल चुके हैं।

नीतू कपूर ने पैपराजी से क्या कहा

नीतू कपूर मुंबई में एक जगह से निकल रही थीं और अपनी कार की तरफ जा रही थीं। वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे पीछे मुड़कर पोज देने को कहा। नीतू ने मुड़ने की बजाय व्यंग्य भरे अंदाज में कहा, आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना, बैक? पैपराजी ने नहीं में जवाब दिया। इसके बाद नीतू ने कहा आपको बड़ा मजा आता है बैक से शॉट लेने में… इसके बाद एक्ट्रेस कार में बैठकर वहां से चली गईं। ये छोटा सा वाकिया सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। लोग महिला सेलिब्रिटीज के साथ पैपराजी के बर्ताव और उनकी सीमाओं की बात कर रहे हैं।

और पढ़ें - Hanuman Ansh Day 58 का कमाल, Drishyam 3 की आंधी में पिछड़ी सलमान खान की बजरंगी भाईजान

सलमान खान पहले बोल चुके हैं इस आदत पर

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने पैपराजी की इस आदत को घिनौना बताया था। उन्होंने कहा था कि जो शॉट वो पीछे से लेते हैं, कोई भी हीरोइन उसे पसंद नहीं करती। वो कौन होते हैं ऐसा करने वाले? सलमान ने ये भी कहा था कि पैपराजी ऐसी तस्वीरों के साथ गेस हू जैसे कैप्शन लगाकर पोस्ट करते हैं। उन्होंने साईं मांजरेकर और अपनी भतीजी अलीजाह अग्निहोत्री का जिक्र करते हुए कहा कि कई एक्ट्रेसेस को असहज एंगल से फोटो खींचे जाते हैं। सलमान ने नेहा धूपिया का समर्थन करते हुए महिलाओं से कहा था कि अगर पैपराजी सीमा पार करें तो घूमकर एक चमाट मार दो।

और पढ़ें - सलमान खान स्कूल से निकाले गए, फिर बैकग्राउंड डांस से कमाए 75रु, आज 3000 करोड़ के मालिक

नीतू कपूर की हालिया फिल्म

नीतू कपूर अब भी स्क्रीन पर एक्टिव हैं। हाल ही में वो दादी की शादी में नजर आईं। ये 2026 की फैमिली कॉमेडी ड्रामा है जिसमें नीतू, कपिल शर्मा, आर सारथकुमार, सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी हैं। फिल्म शिमला में सेट है। कहानी 72 साल की विधवा विमला आहूजा के इर्द-गिर्द घूमती है जो परिवार को चौंकाते हुए एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से शादी करने का ऐलान करती हैं।

नीतू कपूर का ये सवाल पैपराजी कल्चर पर चल रही चर्चा को और आगे बढ़ाता है। सलमान खान के बाद अब एक और सीनियर एक्ट्रेस ने साफ कह दिया है कि बैक शॉट्स की ये आदत सही नहीं है। महिला सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और सम्मान की बात अब खुलकर हो रही है।