OTT की शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री, आखिरी 10 मिनट ने बदली पूरी कहानी-क्लाइमैक्स भयानक
सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर फिल्में देखने का क्रेज बढ़ रहा है। कई बार ऐसा भी होता जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं करती लेकिन ओटीटी पर हिट हो जाती है। आपको ऐसी ही एक क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर धूम मचा रही है।

ओटीटी की धमाकेदार क्राइम थ्रिलर
ओटीटी पर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म जमकर धूम मचा रही है। इस फिल्म का नाम ब्लाइंड स्पॉट है, जिसके डायरेक्टर राकेश वर्मा है। ये फिल्म तेलुगु में है, लेकिन हिंदी डब में देखी जा सकती है।
89 मिनट की फिल्म ब्लाइंड स्पॉट में क्या खास
डायरेक्टर राकेश वर्मा की फिल्म ब्लाइंड स्पॉट महज 89 मिनट की फिल्म है। हालांकि, पूरे 89 मिनट आपको ये अपनी जगह से हिलने का मौका नहीं देगी। फिल्म की शुरुआत एक महिला की आत्महत्या से होती, जो बाद में एक पेचीदा मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है।
ये भी पढ़ें... The Raja Saab OTT Blast: प्रभास की फिल्म ने मचाया तहलका, JioHostar क्रैश
फिल्म ब्लाइंड स्पॉट में जबरदस्त सस्पेंस
फिल्म ब्लाइंड स्पॉट में जबरदस्त सस्पेंस है। इसमें महिला की हत्या का शक बारी-बारी से 4 लोगों पर जाता है, लेकिन फिल्म के आखिरी 10 मिनट में पूरा खेल पलट जाता है। जो हत्यारा निकलता है, उसपर किसी को यकीन नहीं होता।
फिल्म ब्लाइंड स्पॉट की स्टारकास्ट
फिल्म ब्लाइंड स्पॉट में नवीन चंद्र, अली रेजा, राशि सिंह, रवि वर्मा, किशोर कुमार, गायत्री भार्गवी, गुरुराज मानेपल्ली, सिद्धार्थ गोल्लापुडी लीड रोल में हैं। एक हत्या की जांच के इर्द-गिर्द घूमने वाली ये एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसे जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
कब रिलीज हुई थी फिल्म ब्लाइंड स्पॉट
फिल्म ब्लाइंड स्पॉट 9 मई 2025 में रिलीज हुई था। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, कुछ महीने पहले ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसे मैंगो मास मीडिया के बैनर तले बनाया गया है।
ये भी पढ़ें... 70 साल की उम्र में भी सुपरस्टार! बॉक्स ऑफिस पर 300Cr+ कमाने वाली फिल्म अब OTT पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।