2nd October OTT Release: 2 अक्टूबर को OTT पर 6 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। मृणाल ठाकुर की ‘पूजा मेरी जान’ से लेकर माइकल शूमाकर की डॉक्यूमेंट्री तक, जानें Netflix, JioHotstar और ZEE5 की पूरी लिस्ट।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इसके साथ ही फ्राइडे भी जिस दिन मनोरंजन का मेला सिनेमाघर और ओटीटी पर लगता है। अगर इस बार आप लॉन्ग वीकेंड पर घर बैठकर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर ओटीटी पर 6 नए ऑप्शन आपको मिलेंगे। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक कॉमेडी, क्राइम ड्रामा, इमोशनल लव स्टोरी और स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विक्रम सिंह चौहान स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ (Pooja Meri Jaan) भी शामिल है।
‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ (Bethlehem Kudumbam Unit) -JioHotstar
शुक्रवार को मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में एश्ले और जस्टिन की प्रेम कहानी दिखाई गई है जस्टिन, एश्ले से 13 साल बड़ा है। दोनों के रिश्ते को लेकर परिवार की आपत्ति कहानी में अहम मोड़ लेकर आती है। फिल्म का निर्देशन गिरीश एडी ने किया है।
‘अंध विश्वास- सावधान इंडिया स्टोरीज’ — JioHotstar
अगर आपको क्राइम स्टोरीज पसंद हैं तो ‘अंध विश्वास- सावधान इंडिया स्टोरीज’ भी शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह सीरीज सच्ची अपराध घटनाओं पर बेस्ड है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह अंधविश्वास और पाखंड का फायदा उठाकर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
‘#लव’ (#Love)- Netflix
नेटफ्लिक्स पर तमिल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘#लव’ (#Love) रिलीज होगी। इसे हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाएगा। कहानी एक डेटिंग ऐप की फाउंडर और इन्वेस्टर मैथ्यू के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की प्यार को लेकर सोच अलग है, जिसके चलते उनके बीच बहस और टकराव देखने को मिलता है।
‘डूइंग लाइफ’ (Doing Life) - Netflix
नेटफ्लिक्स पर ‘डूइंग लाइफ’ नाम की इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी आ रही है। इसकी कहानी एक सिंगल मां और जेल में सजा काट रहे एक कैदी के बीच बने रिश्ते पर आधारित है। दोनों आमने-सामने नहीं मिल पाते, लेकिन चिट्ठियों के जरिए एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
‘पूजा मेरी जान’ (Pooja Meri Jaan) — ZEE5
मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विक्रम सिंह चौहान की फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ (Pooja Meri Jaan) ZEE5 पर रिलीज होगी। यह सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। फिल्म की कहानी रिजेक्शन के बाद पैदा होने वाली परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी के साथ विक्रम सिंह चौहान भी अहम भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश 2’ में नहीं बदलेगा ये फॉर्मूला, प्रोड्यूसर ने सीक्वल की शूटिंग और बजट पर दिया बड़ा अपडेट
‘शुमाकर ’94: द बर्थ ऑफ अ लिजेंड’ (Schumacher ’94: The Birth of a Legend) - Netflix
नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को फॉर्मूला 1 फैंस के लिए खास डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही है। ‘शुमाकर ’94: द बर्थ ऑफ अ लिजेंड’ माइकल शूमाकर के करियर के उस दौर पर केंद्रित है, जब उन्होंने फॉर्मूला 1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली वर्ल्ड ड्राइवर्स चैंपियनशिप जीती थी।
और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के बाद अब टीवी पर आएगी नीम करोली बाबा की कहानी, सामने आया शो का प्रोमो!
