मुंबई. टीवी शो 'महाभारत' में 'दुर्योधन' का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर का गुरुवार को 60वां बर्थडे था। उनका जन्म 12 सितंबर 1958 को पंजाब में हुआ था। हालांकि, इंटरनेट पर कई जगह एक्टर का जन्म 6 नवंबर, 1959 को बताया जा रहा है। एक्टर को ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही अपने दमदार मुक्के से बॉलीवुड के महानायक को भी घायल कर चुके हैं, जिसके कारण बिग बी को आज तक अस्तपताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। पुनीत के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग बातें बता रहे हैं।