हर बार बिग बॉस का सेट लोनावला में बनाया जाता था, लेकिन मेकर्स ने इस बार इसमें बदलाव किया है। इस बार मुंबई में गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में ही इसका सेट तैयार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के पास कोमोलिका के रोल के लिए कई सजेशन आए थे। इनमें रागिनी खन्ना, मधुरिमा तुली, रिद्धी डोगरा का नाम शामिल था।
कृष्णन ने राजा हिंदुस्तानी के अलावा 'अकेले हम अकेले तुम', 'इश्क', दूल्हे राजा, प्यार कोई खेल नहीं, मां कसम जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स ने कृष्णन के निधन पर गहरा दुख जताया है।
1971 में रिलीज हुई फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में थे। इनके अलावा सुमिता सान्याल ने भी काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस में उस दौर में 1.7 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही थी।
सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर KBC 11 का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि शो के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब एक सप्ताह में दो कंटेस्टेंट 1 करोड़ का सवाल खेलेंगे।
मुंबई/त्रिवेन्द्रम। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी 68 साल के हो चुके हैं। 7 सितंबर, 1951 को केरल के चंदीरूर में जन्में ममूटी का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरम्बिल इस्माइल है। महज 20 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले ममूटी का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी किस्मत आजमाना शुरू कर दिया था। लेकिन कई फिल्ममेकर्स ने ये कहकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया कि उनका चेहरा और आवाज ही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में की जाती है। वैसे, साउथ स्टार्स के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी बेटियों के बारे में कम ही लोगों को पता है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ फिल्मों के 7 सुपरस्टार्स और उनकी बेटियों के बारे में।
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’में अक्षरा का रोल निभाकर फेमस हुईं हिना खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हिना खान गणेश उत्सव के दौरान ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान हिना ऑरेंज कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। हिना ने अपने लुक को गोल्डन झुमकों से कम्प्लीट किया। वहीं ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल नीले रंग के कुर्ते में नजर आए।
फिल्म '83' के लंदन शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिछले तीन महीनों से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। अब फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग बाकी है।
चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम को शनिवार की सुबह 1.55 बजे चांद पर उतारा गया है। लेकिन चंद्रमा पर उतरने के 2.1 किलोमीटर पहले ही लैंडर से संपर्क टूट गया।
सुशांत सिंह के करियर की अभी तक सबसे बड़ी ओपनर की लिस्ट में पहले नंबर पर फिल्म 'एमएस धोनी' 21.30 करोड़ की कमाई के साथ आती है।