मुंबई. शक्ति कपूर ने मंगलवार को अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 3 सितंबर, 1952 को पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में 700 से ज्यादा फिल्में की हैं। इन फिल्मों में वे रेप सीन्स की वजह से ज्यादा मशहूर हुए थे। पहली बार एक्टर जब अपने माता-पिता को अपनी फिल्म 'इंसानियत का दुश्मन' दिखाने के लिए सिनेमा हॉल में ले गए तो इसमें एक्टर का रेप सीन देखकर उनके माता-पिता उन पर भड़क गए थे।