मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट मालदीव में सेलिब्रेट करेंगी। नेहा पति अंगद बेदी के साथ पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं। नेहा ने सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति के साथ पिंक एंड व्हाइट बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें कि नेहा के पति इस बार उनके बर्थडे को कुछ स्पेशल बनाने वाले हैं।