Box Office Allert: क्या राम चरण की 'पेद्दी' रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है? क्या ओपनिंग डे से पहले एडवांस बुकिंग ने मचा दिया तहलका? क्या नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का क्रेज रिकॉर्ड तोड़ने वाला है? क्या तेलंगाना की सुस्त बुकिंग अंतिम समय में बड़ा धमाका करेगी? और क्या 'गेम चेंजर' का प्री-रिलीज रिकॉर्ड खतरे में है? जानिए पूरी रिपोर्ट।

राम चरण की मोस्ट अवैटेड स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत और विदेशों में तेजी से बढ़ रही है, जबकि नॉर्थ अमेरिका में इसका प्रदर्शन खास चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बिक्री दर्ज कर ली है। हालांकि तेलंगाना में टिकट बिक्री अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, जिसके चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अंतिम घंटों में फिल्म की बुकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में सबकी नजर अब 'पेद्दी' की ओपनिंग पर टिकी हुई है।

रिलीज से पहले 'पेद्दी' ने दिखाया दम

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन के लिए ब्लॉक सीट्स को छोड़कर लगभग 5.39 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। वहीं ग्लोबल एडवांस सेल्स 12 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। विदेशों में खासकर नॉर्थ अमेरिका से शानदार रिस्पॉन्स मिलने की खबरें हैं।

'गेम चेंजर' के रिकॉर्ड से अभी पीछे 'पेद्दी'

हालांकि 'पेद्दी' की एडवांस बुकिंग मजबूत मानी जा रही है, लेकिन राम चरण की पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' के मुकाबले अभी भी अंतर नजर आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक'गेम चेंजर' ने रिलीज से पहले लगभग 26 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग जुटाई थी। ऐसे में 'पेद्दी' को उस स्तर तक पहुंचने के लिए अंतिम समय में बड़ी छलांग लगानी होगी।

'पेद्दी' का तेलुगु वर्जन बना सबसे बड़ा गेमचेंजर

3 जून सुबह 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के तेलुगु वर्जन ने भारत में सबसे ज्यादा योगदान दिया। फिल्म ने 2409 शोज़ में लगभग 2.20 लाख से अधिक टिकट बेचते हुए 5.31 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरी ओर तमिल वर्जन से करीब 3.46 लाख रुपए और हिंदी वर्जन से लगभग 18.54 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन तेलंगाना में अभी भी पूरी गति नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीमियर शोज़ और टिकट दरों में बढ़ोतरी को लेकर सरकारी मंजूरी लंबित रहने के कारण कई जगह टिकट बिक्री प्रभावित हुई है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि मंजूरी मिलते ही बुकिंग में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

टिकट कीमतों में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार ने 4 जून से 10 दिनों के लिए सिंगल स्क्रीन थिएटरों में 100 रुपए और मल्टीप्लेक्स में 125 रुपए तक टिकट कीमत बढ़ाने की अनुमति दी है। इसके अलावा थिएटरों को प्रतिदिन पांच शो चलाने की भी इजाजत दी गई है। इससे फिल्म की शुरुआती कमाई को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

नॉर्थ अमेरिका में 'पेद्दी' का शानदार प्रदर्शन

विदेशी बाजारों में 'पेद्दी' का प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में प्रीमियर एडवांस सेल्स 8 लाख डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। वहीं नॉर्थ अमेरिका में कुल एडवांस बिक्री 8.82 लाख डॉलर (करीब 8.39 करोड़ रुपए) के पार बताई जा रही है। यह संकेत देता है कि राम चरण की फैन फॉलोइंग विदेशी बाजारों में भी मजबूत बनी हुई है।

ओपनिंग डे पर रहेंगी सबकी नजरें

'पेद्दी' का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज से पहले बनी यह सकारात्मक लहर ओपनिंग डे पर कितनी बड़ी कमाई में बदलती है।