Pooja Bedi Marriage News: बॉलीवुड अभिनेत्री Pooja Bedi एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जानें क्या है इसकी वजह।

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी (Pooja Bedi) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वजह है उनका शादी को लेकर लिया गया फैसला। पूजा बेदी पिछले करीब 8 साल से Maneck Contractor के साथ engaged हैं, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि दोनों शादी नहीं करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में दोनों का शादी करने का इरादा था, लेकिन वक्त के साथ पूजा की सोच बदल गई। हाल ही में Vickey Lalwani के YouTube चैनल पर बातचीत के दौरान पूजा बेदी ने अपने रिश्ते, शादी और अपनी बदलती सोच के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्हें अब अपने रिश्ते को शादी का नाम देने की जरूरत महसूस नहीं होती।

8 साल से सगाई, फिर भी शादी का कोई प्लान नहीं

पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रैक्टर की सगाई को आठ साल हो चुके हैं। अक्सर दोनों से पूछा जाता है कि वे शादी कब करेंगे, लेकिन पूजा ने अब इस सवाल का जवाब साफ तौर पर दे दिया है। पूजा ने बताया कि उनके लिए सगाई सिर्फ एक अंगूठी पहनाने की रस्म नहीं, बल्कि जिंदगी भर साथ रहने की कमिटमेंट है। जब दो लोग एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी मानकर साथ रहने का फैसला कर लेते हैं, तो उनके लिए शादी का कानूनी दस्तावेज जरूरी नहीं रह जाता। उन्होंने यहां तक कहा कि शादी करने के बाद आखिर में होता क्या है? दो लोग एक कागज पर हस्ताक्षर करते हैं और अपने निजी रिश्ते में सरकार को शामिल कर लेते हैं।

और पढ़ें - फाल्गुनी पाठक के गरबा टिकट ने मचाया बवाल, 2200 से 2.4 लाख तक पहुंची कीमत, जानें पूरा माजरा

'मैं किसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बंधना नहीं चाहती'

पूजा बेदी ने अपनी बात बेहद बेबाक अंदाज में रखी। उन्होंने कहा कि वह अब "contracted to somebody" नहीं होना चाहतीं। पूजा ने बताया कि वह पहले शादी कर चुकी हैं, तलाक ले चुकी हैं और उनके दो बच्चे हैं। दूसरी तरफ मानेक भी पहले शादी कर चुके हैं और उनके भी बच्चे हैं। इसलिए दोनों अपनी जिंदगी और रिश्ते को लेकर एक अलग तरह की समझ रखते हैं। पूजा के मुताबिक, अब उनके रिश्ते में किसी तरह की फाइनेंशियल डिपेंडेंसी भी नहीं है। वह खुद कमाती हैं और मानेक भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं। ऐसे में शादी उनके लिए आर्थिक सुरक्षा या किसी तरह की मजबूरी नहीं है।

'मेरी assets मेरे बच्चों की, उनकी assets उनके बच्चों की'

पूजा ने शादी के बजाय अपने रिश्ते के प्रैक्टिकल पहलुओं पर भी बात की। उन्होंने बताया कि दोनों आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और अपनी-अपनी संपत्ति को लेकर क्लियर हैं। उनका कहना है कि उनकी प्रॉपर्टी उनके बच्चों के लिए हैं, जबकि मानेक की संपत्ति उनके बच्चों के लिए हैं। ऐसे में शादी के बाद संपत्ति और फाइनेंशियल मैटर्स को लेकर होने वाली जटिलताओं से बचना उनके लिए आसान है। यही वजह है कि पूजा को लगता है कि बिना शादी किए भी दोनों एक-दूसरे के साथ एक कमिटेड और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।

और पढ़ें - Mirzapur The Movie में क्यों नहीं Vikrant Massey? कौन बनेगा बबलू पंडित? जानिए पूरी कहानी

पहले शादी करना चाहते थे, लेकिन बदल गया फैसला

पूजा ने यह भी साफ किया कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी शादी के बारे में सोचा ही नहीं था। शुरुआत में उनका और मानेक का इरादा शादी करने का था। लेकिन समय के साथ दोनों को महसूस हुआ कि शादी के बाद जिस तरह की जिंदगी की कल्पना की जा रही थी, वह उनकी मौजूदा सोच और लाइफस्टाइल से मेल नहीं खाती। इसीलिए उन्होंने शादी का फैसला छोड़ दिया और अपने रिश्ते को उसी कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ाने का फैसला किया। पूजा ने अपनी सोच को एक लाइन में बयां करते हुए कहा कि वह इस अनुभव से गुजर चुकी हैं—"I've been there, done that."

शादी के खिलाफ नहीं हैं पूजा बेदी

पूजा बेदी का यह फैसला सुनकर ऐसा लग सकता है कि वह शादी की संस्था के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा बिल्कुल नहीं कहा। उन्होंने माना कि शादी एक खूबसूरत रिश्ता है और हर किसी को अपनी जिंदगी में शादी करनी चाहिए, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत फैसला है कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं। यानी पूजा के लिए सवाल शादी अच्छी है या बुरी का नहीं, बल्कि यह है कि क्या उन्हें अपनी जिंदगी में दोबारा शादी की जरूरत है? और उनका जवाब फिलहाल साफ तौर पर 'नहीं' है।

कैसे दोबारा मिले थे पूजा और मानेक?

पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रैक्टर की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे क्योंकि वे The Lawrence School, Sanawar में साथ पढ़ चुके हैं। कई साल बाद दोनों की दोबारा मुलाकात उनके स्कूल के alumni WhatsApp group के जरिए हुई। पुरानी पहचान धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। साल 2019 में मानेक ने पूजा को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने hot-air balloon में पूजा को शादी के लिए प्रपोज किया था। पूजा ने उस समय सोशल मीडिया पर इस खास पल की जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने मानेक का proposal स्वीकार कर लिया है। लेकिन अब करीब आठ साल बाद दोनों ने शादी को लेकर अपना फैसला बदल दिया है।

पहली शादी से दो बच्चों की मां हैं पूजा

पूजा बेदी अभिनेता कबीर बेदी और दिवंगत क्लासीकल डांसर प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। उन्होंने 1994 में businessman Farhan Furniturewala से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए—बेटी Alaya F और बेटा Omar। हालांकि करीब नौ साल बाद 2003 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद भी पूजा और फरहान के बीच रिश्ता cordial रहा है। फरहान ने बाद में Laila Khan Furniturewala से शादी कर ली।