MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Border 2 की दहाड़-The Raja Saab का गेम ओवर, 13वें दिन कमा पाई बस इतनी रकम

Border 2 की दहाड़-The Raja Saab का गेम ओवर, 13वें दिन कमा पाई बस इतनी रकम

प्रभास की द राजा साब का रिलीज से पहले जितना हल्ला देखने को मिला था, वो रिलीज के बाद फिसड्डी साबित हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने सफल नहीं रही। दर्शकों ने पहले दिन से फिल्म को नकार दिया। इसी बीच मूवी के 13वें दिन का कलेक्शन सामने आया है।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Jan 22 2026, 12:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
प्रभास की फिल्म द राजा साब
Image Credit : instagram

प्रभास की फिल्म द राजा साब

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब से जितनी उम्मीद थी, उस पर वो खरी नहीं उतर पाई। फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म रेंगते-रेंगते 13 दिन सिनेमाघरों में पूरा कर पाई। इसी बीच इसके 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
द राजा साब का कलेक्शन
Image Credit : facebook

द राजा साब का कलेक्शन

sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म द राजा साब ने 13वें दिन 48 लाख की कमाई की। इसे देखकर साबित हो रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर गेम ओवर हो गया है। वहीं, कुछ घंटों बाद सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने वाली है, इसके बाद तो प्रभास की फिल्म का सर्वाइव करना और मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें... Prabhas की 7 सबसे अमीर हीरोइन, एक की दौलत में बन जाए धुरंधर जैसी 3 फिल्में

36
द राजा साब की टोटल कमाई
Image Credit : instagram

द राजा साब की टोटल कमाई

फिल्म द राजा साब ने पहले दिन प्री सेल का कलेक्शन मिलाकर 62.9 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरे दिन से कमाई का आंकड़ा गिरता चला गया। दूसरे दिन इसने 26 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़ का बिजनेस किया। पहले वीकेंड इसका कलेक्शन 130.25 करोड़ रहा। दूसरे सोमवार मूवी ने 1.35 करोड़ और मंगलवार को 8 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म ने अभी तक इंडिया में 141.98 करोड़ कमाए है।

46
द राजा साब वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Image Credit : instagram

द राजा साब वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म द राजा साब के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो तो ये 201करोड़ हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 जनवरी को फिल्म की तेलुगु ऑक्यूपेंसी 14.29% रही। सुबह के शो में 15.02% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दोपहर में घटकर 12.81% हो गई। शाम के शो में मामूली सुधार हुआ और ऑक्यूपेंसी 14.63% रही, जबकि रात के शो में भी 14.7% ऑक्यूपेंसी रही।

56
द राजा साब के मेकर्स को भारी नुकसान
Image Credit : instagram

द राजा साब के मेकर्स को भारी नुकसान

द राजा साब को 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है, लेकिन रिलीज के 13 दिन बाद भी ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ऐसे में ये फिल्म मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है। वहीं, अब इसके लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है। कहा जा रहा कि फिल्म की परफॉर्मेंस देखकर से सिनेमाघरों से हटाने की बात भी चल रही है।

66
द राजा साब की स्टार कास्ट
Image Credit : instagram

द राजा साब की स्टार कास्ट

द राजा साब एक तेलुगु भाषा की फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसे मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, जरीना वहाब, समुथिरकानी, बोमन ईरानी, ​​​​मुरली शर्मा, वीटीवी गणेश और प्रभास श्रीनु लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं The Raja Saab प्रभास की 7 हीरोइन, 5वीं को पहचानना मुश्किल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रभास
मालविका मोहनन
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ramayana Opening Day Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी रामायण, क्यों खतरे में है 'धुरंधर' का रिकॉर्ड?
Recommended image2
Ramayana Advance Booking Day 1: रामायण का धमाल! एडवांस बुकिंग से कमाए 110 Cr, पहले दिन बिके 11 Lac टिकट
Recommended image3
Ramayana X Review: किसी ने बताया मास्टरपीस तो कोई बोला 4000 करोड़ कहां लगे?
Recommended image4
Sai Pallavi: एक फिल्म ने छापे 330 करोड़, दूसरी 3 Cr में फुस्स! 'रामायण' की 'सीता' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
Recommended image5
'लॉलीपॉप' भूल जाइए! 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने गाया था ये गाना, आज भी YouTube पर काट रहा गदर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved