Prabhas की Fauzi के सेट पर ऐसा क्या हुआ, मेकर्स ने दे डाली इतनी बड़ी धमकी
फिल्म द राजा साब के फ्लॉप होने के बाद प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे फिल्म फौजी की शूटिंग में बिजी है। बता दें कि इस मूवी की शूटिंग कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी। इसी बीच मूवी मेकर्स ने एक बड़ी धमकी दे डाली है।

प्रभास की फिल्म फौजी
सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म फौजी की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं। मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को फिल्म की फोटोज लीक ना करने की चेतावनी दी हैं। साथ ही सख्त एक्शन लेने की भी धमकी दी है।
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म फौजी
प्रभास और इमानवी की फिल्म फौजी तेलुगु की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है और हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं थी। इसके बाद मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा- "हमें पता चला है कि कुछ अकाउंट #फौजी के सेट से लीक हुई तस्वीरें सर्कुलेट कर रहे हैं। कृपया इसे एक सख्त चेतावनी मानें। अगर आगे सेऐसा होता है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
ये भी पढ़ें... RAMAYAN के रावण को सिर्फ 2 फिल्मों ने बनाया BOX OFFICE किंग, हिला डाला था सुपरस्टार्स का सिंहासन
फिल्म फौजी के बारे में
फौजी की आधिकारिक रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म निर्माता इसे इसी साल दशहरा के दौरान रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। प्रभास और इमानवी के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी हैं।
प्रभास की अपकमिंग फिल्में
प्रभास आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आएंगे। वे फौजी के अलावा कल्कि 2898 एडी 2, सलार पार्ट 2 और स्पिरिट में नजर आएंगे। इनमें से फिलहाल सिर्फ स्पिरिट की रिलीज डेट सामने आई है। संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रभास की आखिरी फिल्म कौन सी
आपको बता दतें कि प्रभास आखिरी बार इसी साल आई फिल्म द राजा साब में नजर आए थे। डायरेक्टर मारूति की ये फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 400 करोड़ के बजट वाली ये मूवी महज 200 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई।
ये भी पढ़ें... वो एक्ट्रेस जो मरकर भी चमका गई 9 हसीनाओं का करियर, एक बन गई थी TOP हीरोइन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।