प्रकाश राज ने दावा किया कि कर्नाटक SIR के बीच बेंगलुरु वोटर लिस्ट से उनका नाम हट गया। झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि कर्नाटक में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु की मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया। प्रकाश राज ने वीडियो संदेश के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुए, पढ़े और उनका थिएटर करियर भी यहीं से जुड़ा रहा है। उन्होंने इस मामले को लेकर प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि वह अपना वोटर आईडी वापस पाने के लिए आगे की प्रक्रिया देखेंगे। इसी बीच उन्होंने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की भी कड़ी आलोचना की है।

प्रकाश राज का SIR पर बड़ा दावा: वोटर लिस्ट से नाम गायब

प्रकाश राज ने एक वीडियो नोट शेयर करते हुए कहा कि SIR के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से उन 65 लाख मतदाताओं में उनका नाम भी हटा दिया गया है, जिनके वोटिंग राइट को लेकर प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हुई है। उन्होंने अपने वीडियो में इसे व्यंग्यात्मक अंदाज में “जोक” बताया और कहा कि उनका जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने यहीं अपनी पढ़ाई, कॉलेज और थिएटर किया है। प्रकाश राज ने यह भी बताया कि वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!

वोटर आईडी वापस लेने पर क्या बोले प्रकाश राज?

प्रकाश राज ने कहा, “प्रिय दोस्तों, मैं आपके साथ एक मजाक साझा करना चाहता हूं। मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं, जिनका वोट का अधिकार SAR के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से हटा दिया गया है। अच्छा मजाक है, है ना? मेरा जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ। मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा। मेरी स्कूली पढ़ाई, कॉलेज और थिएटर यहीं हुआ। और आपकी जानकारी के लिए, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र का सांसद उम्मीदवार भी था।”

View post on Instagram

उन्होंने आगे कहा, “खैर, मजाक अच्छा है। गेम ऑन। देखते हैं कि अपना वोटर आईडी वापस पाने के लिए मुझे क्या-क्या कागज़ दिखाना पड़ेगा? खैर, गेम ऑन। लेकिन एक छोटी-सी बात, मेरे दोस्त, आप अपनी शक्तियों का इस्तेमाल उन कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने के लिए कर सकते हैं, जो शायद आपको चुनें नहीं। लेकिन क्या आप हमें, मेरे प्रिय दोस्त, आपको सत्ता से नीचे लाने की अपनी ताकत इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं? बस पूछ रहा हूं। बाय।”

यह भी पढ़ें :'वो कोई झेल सकता है?', ऐश्वर्या राय से मारपीट के सवाल पर ऐसे झल्लाए सलमान खान कि टेबल ही तोड़ दी

प्रकाश राज की पोस्ट में क्या था ‘Fraand’ वाला तंज?

वीडियो के साथ प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर कैप्शन भी लिखा। इसका हिंदी रूप है, “Fraand, आप उन कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने का विकल्प चुन सकते हैं, जो शायद आपको दोबारा सत्ता में न चुनें... लेकिन क्या आप हमें आखिरकार आपको आपके सिंहासन से नीचे उतारने से रोक सकते हैं? बस पूछ रहा हूं।” पोस्ट के साथ उन्होंने #justasking हैशटैग का इस्तेमाल किया।

झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से क्यों नाराज हुए प्रकाश राज?

वोटर लिस्ट विवाद के बीच प्रकाश राज ने झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले और लाठियों के इस्तेमाल का दृश्य दिखाई देता है। प्रकाश राज ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए लिखा, “क्यों.. क्यों.. क्यों? इस बर्बरता को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.. यह सिर्फ अहंकारी सत्ता को नीचे लाने का काम करेगी।” इस पोस्ट के साथ भी उन्होंने #justasking का इस्तेमाल किया।

फिल्मों में अब क्या कर रहे हैं प्रकाश राज?

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज हाल ही में ‘डाकू: ए लव स्टोरी’, ‘जन नायकन’ और ‘दृश्यम 3’ में नजर आए हैं। आने वाले समय में वह एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ और संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ में दिखाई देंगे।