बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां काम मिलना आसान नहीं होता है। इंडस्ट्री में काम पाने आज भी कई लोग भटक रहे हैं। कई स्टार्स तो ऐसे भी है, जिन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन बाद में उनका सितारा डूब गया और काम पाने दर-दर की ठोकर खाई। ऐसे ही एक एक्टर है राहुल देव। आइए, जानते हैं राहुल के लाइफ स्ट्रगल के बारे में…
Rahul Dev Struggling For Work: बॉलीवुड के साथ साउथ की कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले 57 साल के राहुल देव काफी समय से स्ट्रगल कर रहे हैं। बता दें कि पत्नी की मौत के बाद उन्होंने बेटे की परवरिश करने काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वे कमबैक करना चाहते हैं, लेकिन काम पाने उन्हें भटकना पड़ रहा है। बता दें कि वे पिछले 4 साल से काम पाने के लिए भटक रहे है, उन्हें थोड़ाम बहुत काम मिला, लेकिन अभी भी वे स्ट्रगल कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

क्यों डरे हुए थे राहुल देव
हाल ही में राहुल देव ने हिंदी रश से बातचीत की। राहुल ने कहा- ‘मैं काफी जरा हुआ था, अगर गुरुजी 2013 में मेरी जिंदगी में नहीं आते तो मेरे लिए चीजें काफी मुश्किल हो जाती। पत्नी के जाने के बाद सिंगल पेरेंटिंग मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। मुझे पेरेंटिंग की समझ नहीं थी। मैं 11-12 साल के बच्चे का सिंगल पेरेंट बन गया था, जो मेरे लिए मैनेज करना काफी कठिन था’। इंटरव्यू के दौरान राहुल ने काम को लेकर स्ट्रगल पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में वापस लौटे तो उन्हें काम नहीं मिला। काम पाने के लिए मैं 4 साल से भटक रहा हूं। मैं अपने अनुभव पर दोबारा काम पाना चाहता हूं। इंडस्ट्री छोड़ना मेरी च्वॉइस थी क्योंकि मेरी परिस्थिति उस दौरान अलग थी, लेकिन अब चीजें बदल गई। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वक्त सबकुछ ठीक हो जाएगा।
ये भी पढ़ें... Friday Release: सिनेमाघरों में तहलका, शुक्रवार को आ रही हॉरर-कॉमेडी और थ्रिल से भरी 7 फिल्में
80 फिल्मों में किया राहुल देव ने काम
राहुल देव ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और ओडिया भाषा की फिल्मों में काम किया है। देव ने 2000 में आई फिल्म चैंपियन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने मलयालम सिनेमा में कदम रखा और फिल्म सागर इलियास जैकी रीलोडेड (2009) में काम किया। 2011 में पंजाबी फिल्म धरती में भी उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई। दो साल बाद उन्होंने श्रृंगारवेलन से वापसी की। 2018 में भोजपुरी फिल्म दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2 में भी वे नजर आए। उन्होंने आशिक, आवारा पागल दीवाना, सुपारी, ओमकारा, आन मैन एट द वर्क सहित कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि वे अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे, जो 26 जून को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें... सैफ अली खान की डेब्यू फिल्म जिसे डूबने से आमिर खान भी नहीं बचा पाए, एक हीरो ने बिगाड़ा था खेल
