- Home
- Entertainment
- Raja Shivaji: Top 5 सबसे कमाऊ मराठी फ़िल्में, 'राजा शिवाजी' नं. 1 बनने से कितनी दूर?
Raja Shivaji: Top 5 सबसे कमाऊ मराठी फ़िल्में, 'राजा शिवाजी' नं. 1 बनने से कितनी दूर?
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आलम यह है कि 11 दिन में यह दूसरी सबसे कमाऊ मराठी फिल्म बन गई है और नं. 1 बनने के बेहद करीब पहुंच गई है। जानिए टॉप 5 सबसे कमाऊ मराठी मूवीज के बारे में...

5. नटसम्राट
- कमाई : 42 करोड़ रुपए
- OTT पर कहां देखें : जी5 और शेमारू मी
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर ने लीड रोल निभाया है। उनके साथ मेधा मांजरेकर और विक्रम गोखले जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। 1 जनवरी 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट लगभग 7 करोड़ रुपए बताया जाता है। यानी फिल्म लागत से लगभग 6 गुना कमाई कर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।

4. वेड
- कमाई : 61.2 करोड़ रुपए
- OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने ही लीड रोल निभाया था। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, जिया शंकर और शोक सराफ जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की लागत 15 करोड़ रुपए बताई जाती है।
यह भी पढ़ें : Krishnavataram Vs Daadi Ki Shaadi Vs Bhooth Bangla: सोमवार को कौन-सी फिल्म भारी, कौन सबसे फिसड्डी?
3. बाईपण भारी देवा
- कमाई : 76.28 करोड़ रुपए
- OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
30 जून 2023 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। केदार शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ता, सुकन्या कुलकर्णी सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब जैसे कलाकरों ने काम किया था। फिल्म का निर्माण सिर्फ 5 करोड़ रुपए में हुआ था। यानी यह लागत से लगभग 15 गुना कमाकर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।
2. राजा शिवाजी
- कमाई : 77.9 करोड़ रुपए (11 दिन में)
- OTT पर कहां देखें : जियोहॉटस्टार (संभावित, थिएटर रन के बाद)
रितेश देशमुख ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है और वे इसके लीड हीरो भी हैं। उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, भाग्यश्री, विद्या बालन, महेश मांजरेकर और फरदीन खान जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं। 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यानी यह फिल्म लागत निकालकर प्रॉफिट में पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही तूफान, एडवांस बुकिंग से कूटे इतने CR
1. सैराट
- कमाई : 90 करोड़ रुपए
- OTT पर कहां देखें : जी5
नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में तानाजी गलगुंदे और अरबाज़ शेख जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए में हुआ था। यानी फिल्म ने 22.5 गुना कमाई की थी।
राजा शिवाजी तोड़ेगी 'सैराट' का रिकॉर्ड
अगर ट्रेड के आंकड़ों को देखें तो 'राजा शिवाजी' जल्दी ही 'सैराट' को पछाड़ मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है। इसे नं. 1 बनने के लिए लगभग 12.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन और करना होगा, जो यह आसानी से करती दिख रही है। अब देखना यह है कि कब तक 'राजा शिवाजी' 'सैराट' को पीछे छोड़ सबसे कमाऊ मराठी मूवीज की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।