रितेश देशमुख स्टारर ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है। आलम यह है कि यह मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। अभी इस लिस्ट में 'सैराट' पहले पायदान पर है और दूसरे नंबर पर 'बैपन भारी देवा' है। माना जा रहा है कि 'राजा शिवाजी' आने वाले दिनों में दूसरे नंबर पर आसानी से पहुंच सकती है।

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी दमदार पकड़ बनाए रखी है। दूसरे शुक्रवार को हल्की गिरावट के बाद शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी की और कमाई में 63% तक की बड़ी छलांग लगा दी। खास बात यह है कि स्क्रीन और शोज कम होने के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता दिख रहा है। अब फिल्म 70 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है और मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'राजा शिवाजी' की दूसरे शनिवार की कमाई में जबरदस्त उछाल

‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ग्रोथ दिखाई। सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 23% रही, जबकि दोपहर तक यह बढ़कर 40% पहुंच गई। शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी 46% तक दर्ज की गई और रात के शोज में इसके 50% पार जाने की जानकारी सामने आई। इसी दमदार ट्रेंड की बदौलत फिल्म ने 9वें दिन 5.7 से 5.9 करोड़ रुपए की कमाई की। यह 8वें दिन की 3.6 करोड़ रुपए की कमाई के मुकाबले लगभग 58.33% से 63.88% ज्यादा है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 67 से 67.2 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, साउथ में वो कमाल किया, जो कोई बॉलीवुड फिल्म ना कर सकी!

70 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची फिल्म

दूसरे वीकेंड में मिली शानदार ग्रोथ के बाद ‘राजा शिवाजी’ अब 70 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर रह गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 79.06 से 79.29 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रविवार को फिल्म और बड़ा उछाल दर्ज कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि स्क्रीन और शोज कम होने के बावजूद दर्शकों की भीड़ लगातार सिनेमाघरों तक पहुंच रही है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और ऐतिहासिक विषय का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : Peddi Trailer Update: जानिए कब और कहां लॉन्च होगा राम चरण-जान्हवी कपूर की 'पेड्डी' का ट्रेलर?

मराठी सिनेमा में बनने जा रही नया इतिहास

67 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ‘राजा शिवाजी’ फिलहाल मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अब फिल्म का अगला टारगेट ‘बैपन भारी देवा’ का रिकॉर्ड है, जिसने 76.28 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। ‘राजा शिवाजी’ इस रिकॉर्ड से सिर्फ 9 करोड़ रुपए दूर है और ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगले 2-3 दिनों में यह रिकॉर्ड टूट सकता है। अगर ऐसा हुआ तो रितेश देशमुख की फिल्म मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन जाएगी। बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'सैराट' है, जिसने 90 करोड़ रुपए की कमाई की थी।