Rajinikanth Jailer 2 casting latest Update: सुपरस्टार शाहरुख़ खान रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ करने क्यों नहीं हुए तैयार? डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म ‘जेलर 2’ में शाहरुख़ खान को कौन कर रहा रिप्लेस? तमिल सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म ‘जेलर 2’ आखिर कब होगी रिलीज?
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि मेकर्स फिल्म में एक दमदार कैमियो के लिए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन से बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले यह रोल शाहरुख खान को ऑफर किया गया था, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शेड्यूल की वजह से इसे ठुकरा दिया। अब ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया रिलीज मानी जा रही है।

‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की एंट्री की चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जेलर 2’ की टीम एक खास कैमियो रोल के लिए ऋतिक रोशन से बातचीत कर रही है। कहा जा रहा है कि पहले यह रोल शाहरुख खान को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने ‘किंग’ की कमिटमेंट्स की वजह से इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

फिर दिखेगा मुथुवेल पांडियन का दम
‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटेंगे। फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इस बार फिल्म का स्केल और बड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर सकते हैं। इसी वजह से फिल्म को एक मेगा मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
रजनीकांत के अगले प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में
‘जेलर 2’ के अलावा रजनीकांत ‘थलाइवर 173’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को कमल हासन की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। इसके अलावा रजनीकांत और कमल हासन की संभावित री-यूनियन फिल्म को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है, जिसे नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर सकते हैं। अनिरुद्ध रविचंदर इसके म्यूजिक पर काम करेंगे।
