वायरल होने के लिए राखी सावंत ने उगला ऐसा जहर, जिसकी चारों तरफ हो रही भयंकर किरकिरी
राखी सावंत ने अमिताभ बच्चन को मुफ्त की सलाह दी है। राखी ने कहा है कि आजकल दो पत्नियों का ट्रेंड चल रहा है, इसलिए जया को छोड़कर रेखा से शादी कर लेनी चाहिए।

रेखा-अमिताभ की लव स्टोरी
बॉलीवुड की पुरानी जोड़ियों में अमिताभ और रेखा का नाम सबसे ऊपर है। उनकी प्रेम कहानी में जया बच्चन कैसे विलेन बनीं, इसे लेकर कई कहानियां हैं। अब राखी ने इस पर बयान दिया है।
विवादास्पद बयान
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने बिग बी को एक सलाह दी है, जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। दो शादियों के बाद वह तीसरी शादी के लिए भी तैयार हैं।
दूसरी शादी की सलाह
राखी सावंत ने अमिताभ बच्चन को दूसरी शादी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आजकल दो शादियों का ट्रेंड है, इसलिए उन्हें जया को छोड़कर रेखा से शादी कर लेनी चाहिए।
जया से नाराजगी
राखी सावंत को जया बच्चन खास पसंद नहीं हैं। वह बिना किसी डर के अपनी बात कहती हैं। राखी को लगता है कि जया का स्वभाव ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने यह सलाह दी है।
राजा-रानी जैसे लगते हैं अमिताभ-रेखा
राखी के मुताबिक, अमिताभ-रेखा राजा-रानी जैसे लगते हैं, जबकि जया नौकरानी जैसी। उन्होंने कहा कि जया को छोड़कर रेखा से शादी करने पर अमिताभ खुश रहेंगे।
बर्थडे गिफ्ट
राखी को जया के स्वभाव के साथ-साथ उनके कपड़ों से भी दिक्कत है। राखी का आरोप है कि जया पुरानी साड़ियां पहनती हैं और वह उनके जन्मदिन पर नया सूट गिफ्ट करना चाहती हैं।
समझदार राखी सावंत?
राखी का दावा है कि बॉलीवुड हीरोइनें मौके के लिए धोखा खा रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी यह गलती नहीं की। वह झूठ बोलकर और एक्टिंग करके बच निकलती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।