- Home
- Entertainment
- 'तू इससे शादी कर रही है, संभल कर रहना'...राम कपूर को लेकर गौतमी को एकता ने किया था सावधान
'तू इससे शादी कर रही है, संभल कर रहना'...राम कपूर को लेकर गौतमी को एकता ने किया था सावधान
राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में खुलासा किया कि शादी से पहले वह 'प्लेबॉय' थे और उनके कई अफेयर्स रहे। हालांकि शादी के बाद खुद को पत्नी गौतमी के प्रति पूरी तरह वफादार बताया।

फेमस एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के सवाल पर राम कपूर ने कहा कि शादी के बाद उनका एक भी अफेयर नहीं रहा, लेकिन शादी से पहले उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग थी।

'मैं प्लेबॉय था, अफेयर्स गिन भी नहीं सकता'
राम कपूर ने इस रियलिटी शो में बड़ी ही बेबाकी से स्वीकार किया कि शादी से पहले वह 'प्लेबॉय' मानते थे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो प्लेबॉय थे और इतने अफेयर्स रहे कि अब उनकी गिनती करना भी मुश्किल है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी ईमानदारी की जमकर चर्चा कर रहे हैं।
एकता कपूर ने गौतमी कपूर से कही थी ये बात
राम कपूर ने बातचीत के दौरान पत्नी गौतमी कपूर और प्रोड्यूसर एकता कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले एकता ने गौतमी को फोन किया था। क्योंकि गौतमी से एकता की करीबी थी। उसने कहा था कि तुम शादी क्यों कर रही हो, इसके कितने अफेयर्स रहे हैं। सावधान रहना। इसके बाद एकता ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जिन लोगों के शादी से पहले ज्यादा अफेयर्स होते हैं, उनके शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की संभावना कम होती है।
23 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं राम कपूर
राम कपूर और गौतमी कपूर ने साल 2003 में शादी की थी और दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। राम कपूर ने शो में साफ कहा कि शादी के बाद वह हमेशा अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह वफादार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता एकता कपूर की बात का कोई वैज्ञानिक आधार है या नहीं, लेकिन उनकी जिंदगी में यह बात सच साबित हुई।
और पढ़ें: Neelam Kothari Home Tour: क्लास-एलिगेंस और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 5 PHOTO
राम कपूर का वर्कफ्रंट
राम कपूर लंबे समय से टीवी, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में सक्रिय हैं। हाल के वर्षों में वह 'जुबिली', 'नीतिशास्त्र', 'ह्यूमन' और 'मिस्त्री' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए हैं। अब वह रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अपनी मौजूदगी और बेबाक बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
और पढ़ें: Lock Upp: सच जानते हुए भी आकांक्षा चमोला ने क्यों किया शिल्पा शिंदे का बचाव?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।