'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रणबीर कपूर और यश के लुक, एक्टिंग े साथ-साथ नेटवर्थ भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर संपत्ति के मामले में आगे हैं। फिल्म दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
30 जुलाई को नितेश तिवारी की मेगा बजट 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही यह ट्रेंड कर रहा है। टेलर में राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश बहुत ही जानदार लग रहे हैं। दोनों का किरदार और लुक कमाल का है। टेलर में कौन किस पर भारी पड़ रहा है, इसे लेकर चर्चा तो हैं ही साथ ङी इनकी कमाई का भी जिक्र हो रहा है। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर और यश में किसके पास ज्यादा दौलत है और उनकी कमाई किन-किन सोर्स से होती है।

रणबीर कपूर की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर की अनुमानित नेटवर्थ 369 करोड़ से 400 करोड़ रुपए के बीच है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, इंवेस्टमेंट और प्रोडक्शन से आता है। रणबीर एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं और कई प्रीमियम ब्रांड्स के एडवर्टाइजमेंट भी करते हैं। 'संजू', 'ये जवानी है दीवानी', 'ब्रह्मास्त्र', 'रॉकस्टार', 'बर्फी' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को नई ऊंचाई दी है।

यश की नेटवर्थ
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी से देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ 53 से 60 करोड़ रुपये है। उनके इनकम का सोर्स फिल्मों की फीस, प्रोडक्शन कंपनी Monster Mind Creations, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य इन्वेस्टमेंट है।
रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की 'रामायण' ने कमाए ₹75 करोड़, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर और यश ने 'रामायणम्' के लिए कितनी फीस ली?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायणम्' में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को करीब ₹150 करोड़, जबकि रावण के किरदार के लिए यश को करीब ₹100 करोड़ फीस मिलने की चर्चा है। हालांकि मेकर्स की ओर से इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सिर्फ अभिनेता नहीं, निर्माता भी हैं यश
यश इस फिल्म में सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि को-प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर किया जा रहा है। इससे फिल्म की सफलता की स्थिति में उन्हें बतौर प्रोड्यूसर भी बेनिफिट होगा।

कौन है ज्यादा अमीर?
आंकड़ों की मानें तो रणबीर कपूर की अनुमानित नेटवर्थ यश से काफी अधिक है। जहां रणबीर की संपत्ति ₹369–400 करोड़ के बीच आंकी जाती है, वहीं यश की नेटवर्थ करीब ₹53 करोड़ बताई जाती है।
इसे भी पढ़ें: 'रामायणम् पार्ट 1' ट्रेलर आउट, रणबीर के राम तो यश के रावण अवतार ने मचाया तहलका
