रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीज़र लीक होने के बाद ट्रोल हो रहा है। लोग इसके VFX की तुलना 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं और रणबीर के अभिनय पर भी सवाल उठा रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साई पल्लवी और यश भी हैं।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म 'रामायण' का टीज़र रिलीज हो गया। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे लेकर इंडियन सिनेमा में ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' और साई पल्लवी 'सीता' का रोल कर रही हैं, जबकि 'रावण' के किरदार में सुपरस्टार यश नज़र आएंगे। लेकिन टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग 'रामायण' की तुलना प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं, जो खुद भी रामायण पर ही आधारित थी। एक्स (पहले ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के VFX को लेकर सबसे ज़्यादा मज़ाक उड़ाया जा रहा है। कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि 'इससे अच्छी तो आदिपुरुष थी'। आपको याद होगा कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी 'आदिपुरुष' को भी खराब VFX की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

टीज़र में रणबीर कपूर के एक्सप्रेशन पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट किया कि बिना हाव-भाव वाले एक्टर को 'राम' जैसे किरदार के लिए कैसे चुना जा सकता है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में देश के कई बड़े सितारे नज़र आएंगे। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और दुनिया के मशहूर कंपोज़र हान्स ज़िमर मिलकर तैयार कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। बताया जा रहा है कि सिर्फ पहले पार्ट का बजट ही 875 करोड़ रुपये है।