Ranbir Kapoor Upcoming Films: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। बताया जा ये 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसी बीच आपको उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों और रिलीज टाइमलाइन के बारे में।
सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एनिमल की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजर उनकी आने वाली बड़ी फिल्मों पर टिकी हुई है। रणबीर की अपकमिंग फिल्मों की लाइनअप में माइथोलॉजिकल से लेकर रोमांस और दमदार एक्शन तक अलग-अलग जोनर के प्रोजेक्ट शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा नितेश तिवारी की रामायण को लेकर है, जिसमें रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी कुछ फिल्में जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी में हैं, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उनकी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्मों और उनकी रिलीज के बारे में।
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के नाम
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर आने वाले समय तकरीबन 8 फिल्मों में नजर आएंगे। इन फिल्मों में वे रोमांस और एक्शन करते दिखाई देंगे। बता दें कि इनमें से महज एक फिल्म इसी साल 2026 में रिलीज होगी, बाकी 2027 से लेकर 2029 तक सिनेमाघरों में देखने मिलेंगी। पढ़ते हैं पूरी डिटेल...
फिल्म रामायण
रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के दोनों पार्ट में नजर आएंगे। रामायण पार्ट 1 इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। इसके अलावा इसका ट्रेलर 24 जुलाई को आएगा। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर देखने मिलेगी। फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, अमिताभ बच्चन, मोहित रैना, कुणाल कपूर सहित अन्य स्टार्स नजर आएंगे।
फिल्म लव एंड वॉर
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी रणबीर कपूर नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 21 जनवरी 2027 में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म का सीक्वल लव एंड वॉर 2 भी आ सकता है, जो 2029 तक रिलीज होगा।
फिल्म धूम 4
यशराज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर मूवी धूम 4 में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। फिलहाल मेकर्स मूवी के प्री प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। मूवी से जुड़ी ज्यादा डिटेल अभी रिवील नहीं की गई हैं। ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती हैं।
फिल्म एनिमल पार्क
डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी अपनी फिल्म एनिमल का सीक्वल एनिमल पार्क लेकर आ रहे हैं। रेड्डी ने कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वे सीक्वल पर काम कर रहे हैं और जल्दी ही मूवी की शूटिंग शुरू की जाएगी।
फिल्म ब्रह्मास्त्र सीक्वल
डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सीक्वल को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट बनने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरा पार्ट 2028 में और तीसरा पार्ट 2029 में रिलीज हो सकता है। मेकर्स फिल्म के दोनों पार्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं।
