‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के दम पर रणवीर सिंह बॉक्सऑफिस के नए किंग बन गए हैं। कोविड के बाद आईं रणवीर सिंह ने अपनी 6 फिल्मों से 3000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय मेल स्टार बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2 सुपरस्टार को पछाड़ दिया है।

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Boxoffice King: कोविड के बाद रणवीर सिंह का करियर शुरुआत में थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने उनकी किस्मत पूरी तरह पलट दी। ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में ऐतिहासिक कमाई करते हुए 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब ‘धुरंधर 2’ भी बड़ी सफलता बनकर उभरी है और रिलीज के सिर्फ 8 दिनों में ही करीब 1100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ रणवीर सिंह ने पोस्ट-कोविड दौर में 3000 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

Ranveer Singh Post-COVID Journey: शुरुआत से अब तक

रणवीर सिंह की पोस्ट-कोविड पारी की शुरुआत फिल्म ‘83’ से हुई, जिसने 184.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद ‘जयेशभाई जोरदार’ आई, जिसने 24.1 करोड़ रुपये कमाए। फिर ‘सर्कस’ रिलीज हुई, जिसका कलेक्शन 39.6 करोड़ रहा। उनकी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 348.89 करोड़ रुपये कमाए।

Dhurandhar Franchise Success: धुरंधर फ्रेंजाइजी ने बदली किस्मत

रणवीर की पांचवीं फिल्म ‘धुरंधर’ रही, जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1354.84 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद आई ‘धुरंधर 2’, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 8 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 1088.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और यह आगे भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

Ranveer Singh Total Collection: 3000 करोड़ क्लब में एंट्री

रणवीर सिंह की इन 6 फिल्मों का कुल कलेक्शन 3039.99 करोड़ रुपये हो गया है। अगर ‘धुरंधर 2’ इसी तरह चलती रही, तो वह जल्द ही 4000 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकते हैं।

रणवीर सिंह की फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (कोविड के बाद)

  • 83 – 184.36 करोड़
  • जयेशभाई जोरदार – 24.1 करोड़
  • सरकस – 39.6 करोड़
  • रॉकी और रानी की प्रेमकहानी – 348.89 करोड़
  • धुरंधर – 1354.84 करोड़
  • धुरंधर 2 – 1088.2 करोड़ (8 दिन)
  • कुल कलेक्शन – 3039.99 करोड़

Record Break: सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बने

3039.99 करोड़ रुपये के साथ रणवीर सिंह कोविड के बाद 3000 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले पहले इकलौते भारतीय स्टार बन गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है, जिनका कुल कलेक्शन 2704.07 करोड़ रुपये है। वहीं Prabhas 2393.29 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Future Prediction: 4000 करोड़ का अगला लक्ष्य

‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई को देखते हुए यह माना जा रहा है कि रणवीर सिंह जल्द ही 4000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकते हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि मजबूत कंटेंट और सही फिल्मों का चुनाव कितना अहम होता है।