रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन 117 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर सलमान खान के लंबे समय से चले आ रहे बॉक्स ऑफिस दबदबे को खत्म कर दिया। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।
Dhurandhar The Revenge Eid Box office Collection: बॉलीवुड में ईद के मौके पर अब सलमान खान की जगह एक नया नाम छा चुका है। ये कोई और नहीं बल्कि धुरंधर 2 के रणवीर सिंह हैं। उनकी फिल्म ने न सिर्फ कई रिकॉर्ड बनाए, बल्कि उन्होंने ईद बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की करीब एक दशक पुरानी बादशाहत को भी खत्म कर दिया। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह साफ कर दिया कि अब बॉलीवुड में एक नए “ईद किंग” का दौर शुरू हो चुका है।
ईद वाले दिन 117 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई
21 मार्च, शनिवार यानी ईद वाले दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। ईद पर फिल्म ने पहले दिन के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए कुल 117 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है और इससे पहले किसी फिल्म ने ईद के दिन इतनी बड़ी कमाई नहीं की थी।
ईद पर खत्म हुई सलमान खान की बादशाहत
अब तक ईद का त्योहार बॉलीवुड में सलमान खान के नाम रहता था। ‘बॉडीगार्ड’ से लेकर ‘सिकंदर’ तक, हर साल ईद पर उनकी फिल्मों का ही बोलबाला रहा। लेकिन ‘धुरंधर 2’ की इस जबरदस्त सफलता ने इस परंपरा को तोड़ दिया है। रणवीर सिंह ने साबित कर दिया कि दर्शक अब नए चेहरे को भी ईद के मौके पर उतना ही पसंद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा ईद डे कलेक्शन का रिकॉर्ड टूटा
ईद के दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड पहले सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ (2019) के नाम था, जिसने 42.30 करोड़ रुपये कमाए थे। अब रणवीर सिंह की फिल्म ने 117 करोड़ रुपये कमाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह ‘भारत’ की कमाई से लगभग 2.7 गुना ज्यादा है, जो बॉलीवुड में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
COVID के बाद सलमान की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म का एक दिन का कलेक्शन, सलमान खान की COVID के बाद आई 2 ईद रिलीज फिल्मों के कुल कलेक्शन से भी ज्यादा है। 2023 में ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने ईद के दिन 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 2025 में आई ‘सिकंदर’ ने 33.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन 59.11 करोड़ रुपये बनता है, जो ‘धुरंधर 2’ के 117 करोड़ के मुकाबले काफी कम है।
टॉप 5 ईद कलेक्शन में भी खत्म हुआ सलमान खान का दबदबा
कई सालों से ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में सिर्फ सलमान खान का ही दबदबा था। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के नंबर 1 पर पहुंचते ही यह एकाधिकार खत्म हो गया। अब रणवीर सिंह पहले स्थान पर हैं, जबकि सलमान खान दूसरे से लेकर छठे स्थान तक मौजूद हैं।
ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट
- धुरंधर 2 (2026): 117 करोड़ | तीसरा दिन
- भारत (2019): 42.30 करोड़ | पहला दिन
- रेस 3 (2018): 38.14 करोड़ | दूसरा दिन
- सुल्तान (2016): 36.54 करोड़ | पहला दिन
- बजरंगी भाईजान (2015): 36.60 करोड़ | दूसरा दिन
- सिकंदर (2025): 33.36 करोड़ | दूसरा दिन
- चेन्नई एक्सप्रेस (2023): 33.10 करोड़ | पहला दिन
- किक (2014): 29 करोड़ | पांचवा दिन
- किसी का भाई किसी की जान (2023): 25.75 करोड़ | दूसरा दिन
- बॉडीगार्ड (2011): 21 करोड़ | पहला दिन


