रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे दिन 3 बजे तक फिल्म ने 32 करोड़ कमा लिए और 5 लाख टिकट बिके। कुल कलेक्शन 177 करोड़ पहुंच चुका है और दो दिन में 220-230 करोड़ तक जाने की उम्मीद है।

Dhurandhar 2 Day 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में करीब 235 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद फिल्म ने साबित कर दिया है कि इसकी शुरुआत कोई तुक्का नहीं थी। दूसरे दिन (शुक्रवार) के शुरुआती ट्रेंड्स के आंकड़े बेहद जबरदस्त हैं। BookMyShow से लेकर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तक, हर जगह फिल्म रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे दिन 5 लाख से ज्यादा टिकट बिके

शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने दूसरे दिन के लिए ही करीब 504K (5.04 लाख) टिकट बेच दिए थे। इतनी तेज रफ्तार आमतौर पर किसी बड़े त्योहार या छुट्टी के दिन ही देखने को मिलती है, लेकिन इस फिल्म ने एक सामान्य शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस फेस्टिवल में बदल दिया है।

दूसरे दिन 3 बजे तक 32 करोड़ की कमाई

फिल्म ने दूसरे दिन यानी 20 मार्च को दोपहर 3 बजे तक करीब 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने अपने पहले दिन 32.1 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं, धुरंधर 2 ने दूसरे दिन सिर्फ सुबह और मैटिनी शो में ही उसके बराबर कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

मास सर्किट और शहरी इलाकों में जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म को शहरी इलाकों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि मास सर्किट में भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

  • मॉर्निंग शो ऑक्यूपेंसी: 51%
  • हिंदी बेल्ट में ऑक्यूपेंसी: 36%

देशभर में 14,000 से ज्यादा शो चल रहे हैं, और सुबह-दोपहर में 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी बनाए रखना काफी बड़ी बात है।

क्या दूसरे दिन टूटेगा पहले दिन का रिकॉर्ड?

अगर शाम और रात के शो में भी यही ट्रेंड बना रहता है, तो फिल्म दूसरे दिन अपने पहले दिन के कलेक्शन (पेड प्रीव्यू को छोड़कर) को भी पार कर सकती है। फिलहाल, दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 177 करोड़ तक पहुंच चुका है।

दो दिन में 220-230 करोड़ पहुंचने की उम्मीद

ट्रेंड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि 'धुरंधर द रिवेंज' दो दिन में ही 220 से 230 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने से कोई नहीं रोक सकता।