क्या Ranveer Singh vs Don 3 विवाद अब बॉलीवुड का सबसे बड़ा टकराव बन चुका है? क्या उन्होंने वाकई फिल्म छोड़कर गलत फैसला लिया? क्या Excel Entertainment के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं? क्या सलमान खान, करण जौहर और आमिर खान की मौजूदगी भी मामला सुलझा नहीं पाई? या फिर ये केस इंडस्ट्री में बड़ा उदाहरण बनेगा?

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहा 'डॉन 3' विवाद अब और भी गहरा हो गया है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल केस में कई बड़े बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में बंद कमरे में कई मध्यस्थता बैठकें हुईं। मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद प्रोड्यूसर्स ने भारी नुकसान का दावा करते हुए कार्रवाई शुरू की। अब यह विवाद इंडस्ट्री बॉडीज और लीगल नोटिस तक पहुंच चुका है, जहां रणवीर सिंह ने भी फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE के फैसले को चुनौती दी है। मामला अभी भी अनसुलझा है और बॉलीवुड में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है 'डॉन 3' का पूरा विवाद? (Ranveer Singh Don 3 Exit Case)

रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में 'Don 3' छोड़ दी, जिससे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन को बड़ा झटका लगा। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ और उन्होंने मुआवजे की मांग शुरू कर दी।

बंद कमरे की मीटिंग्स में क्या हुआ?

रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 25 इंडस्ट्री मेंबर्स की मौजूदगी में कई अनऑफिशियल बैठकें हुईं। पहली मीटिंग में सलमान खान मौजूद थे। बाद में ऋतिक रोशन, करन जौहर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स भी इनमें शामिल हुए। हालांकि, बताया जा रहा है कि शुरुआती मीटिंग्स में रणवीर सिंह गायब रहे।

रणवीर सिंह ने गिनाईं 'डॉन 3' छोड़ने की 4 वजहें

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणवीर सिंह ने आखिरी मीटिंग में 'डॉन 3' छोड़ने के चार कारण गिनाए।

  • कथिततौर पर पहला कारण यह है कि वे 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट कभी भी उस स्तर तक नहीं पहुंची, जिससे वे पूरी तरह संतुष्ट हों।
  • रणवीर ने दूसरी वजह के तौर पर फरहान अख्तर की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। उनके मुताबिक़, फरहान की अन्य व्यस्तताओं जैसे कॉन्सर्ट टूर और अभिनय प्रोजेक्ट्स की वजह से लगातार क्रिएटिव सहयोग नहीं मिल सका।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणवीर सिंह ने यह दावा अभी किया कि बातचीत के दौरान उनकी फीस घटा दी गई थी और उन्हें किसी तरह का साइनिंग अमाउंट नहीं मिला था।
  • रणवीर सिंह ने फिल्म के बजट को लेकर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक़, पहले इस फिल्म का बजट लगभग 300-350 करोड़ रुपए तय किया गया था, जिसे घटाकर 150 करोड़ रुपए कर दिया गया था।

एक्सेल एंटरटेनमेंट का रणवीर सिंह को जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने व्हाट्सऐप चैट्स दिखाते हुए दावा किया कि रणवीर सिंह स्क्रिप्ट ड्राफ्ट्स से पहले सहमत थे। उन्होंने यह दावा भी किया कि उनकी फीस में कोई पोस्ट-डील कटौती नहीं हुई। उनकी मानें तो रणवीर सिंह का यह दावा भी गलत है कि फिल्म के बजट और शेड्यूल में कोई फेरबदल हुआ था। मीटिंग में मौजूद कई सदस्यों ने इसे डॉक्यूमेंटेड जवाब माना।

मीटिंग में रणवीर सिंह से हुआ सबसे बड़ा सवाल

बताया जा रहा है कि मीटिंग के दौरान रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह से डायरेक्ट पूछा कि अगर 'धुरंधर' हिट ना होती तो भी क्या वे 'डॉन 3' छोड़ते? इस पर रणवीर ने भी ईमानदार जवाब दिया और कहा, "नहीं, मैं फिल्म नहीं छोड़ता।"

रणवीर सिंह का सेटलमेंट ऑफर क्या था?

कथिततौर पर रणवीर सिंह ने मीटिंग में 'डॉन 3' के मेकर्स को सेटलमेंट ऑफर दिया। उन्होंने उन्हें 10 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की पेशकश की। इसके अलावा एक्सेल एंटरटेनमेंट के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी फीस में 25 फीसदी के डिस्काउंट का ऑफर भी दिया। हालांकि, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उनका यह ऑफर ठुकरा दिया।