रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हनीमून के लिए थाईलैंड गए थे। लेकिन उहोने इसे बेहद गुप्त रखा था। हालांकि, अब उनके हनीमून की एक फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई। कपल थाईलैंड के कोह समुई में प्राइवेट विला में रुका था, जहां दोनों का सिंपल और रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हनीमून झलक सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दोनों हाल ही में थाईलैंड के खूबसूरत कोह समुई से लौटे हैं, जहां उन्होंने भीड़-भाड़ से दूर एक प्राइवेट विला में क्वालिटी टाइम बिताया। खास बात यह रही कि कपल ने किसी लग्जरी होटल की बजाय सादगी और प्राइवेसी को चुना। सामने आई तस्वीर में दोनों का कूल और रिलैक्स्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विजय-रश्मिका ने प्राइवेट विला में बिताया सुकून भरा हनीमून

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने हनीमून के लिए थाईलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट Airbnb बुक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला उनकी पर्सनल और लो-की लाइफस्टाइल को दिखाता है। विला समुद्र के किनारे था, जहां उन्हें पूरी प्राइवेसी और सुकून मिला।

वायरल फोटो में दिखा VIROSHA का क्यूट और कैजुअल अंदाज

वायरल हो रही तस्वीर में कपल विला के बाहर सुकून भरे पल बिताता नजर आ रहा है। रश्मिका ने व्हाइट फ्लोरल मिडी ड्रेस पहनी है, जबकि विजय व्हाइट टी-शर्ट और डार्क ट्रैक पैंट में नजर आए। दोनों बिना जूते-चप्पल के दिखे, जिससे उनका पूरी तरह रिलैक्स्ड और वेकेशन मूड साफ झलक रहा है।

View post on Instagram

उदयपुर में हुई विजय-रश्मिका की इंटिमेट वेडिंग

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के ITC मेमेंटोज में हुई थी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे। आंध्र और कोडावा परंपराओं से हुई इस शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ। विजय और रश्मिका का रिश्ता 8 साल पुराना है। 2018 में दोनों पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे और 2019 में आई 'डियर कॉमरेड' के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा। अक्टूबर 2025 में उनकी सगाई हुई थी। दोनों को आगे फिल्म ‘रणबाली’ में एक बार फिर साथ देखा जाएगा, जो 11 सितम्बर 2026 को रिलीज होगी।