मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का उदयपुर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। रजनीकांत, चिरंजीवी समेत कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा में के लिए कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। 

RB Choudary Passes Away: जाने-माने तमिल फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को उदयपुर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद खबर से तमिल और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन को फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। चौधरी अपने पीछे अपने 4 बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बेटे सुरेश भी फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं और ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के बैनर तले काम कर चुके हैं। उनकी बनाई फिल्मों और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

रजनीकांत ने जताया गहरा दुख

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “मेरे प्रिय दोस्त और सुपर गुड फिल्म्स के आरबी चौधरी एक शानदार प्रोड्यूसर और बेहद अच्छे इंसान थे। उन्होंने कई युवा डायरेक्टर्स को मौका दिया और फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया। उनके अचानक निधन की खबर से मैं गहरे सदमे और दुख में हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

Scroll to load tweet…

चिरंजीवी बोले – ‘दिल टूट गया’

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी शोक जताते हुए कहा, “महान प्रोड्यूसर आरबी चौधरी गारू के निधन की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। मैं उन्हें कई सालों से जानता था और हाल ही में फिल्म 'गॉड फादर' के जरिए उनके साथ काम किया था। उन्होंने कई कलाकारों और डायरेक्टर्स का करियर बनाया। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान शब्दों में नहीं बताया जा सकता।”

Scroll to load tweet…

इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर आर सरथ कुमार ने कहा कि आरबी चौधरी उनके मेंटर और स्टारडम की बड़ी वजह थे। वहीं वेंकटेश दग्गुबती ने भी दुख जताते हुए कहा कि उनका चौधरी के साथ खास रिश्ता था और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया।

‘सुपर गुड फिल्म्स’ टीम ने जारी किया बयान

चौधरी की प्रोडक्शन कंपनी Super Good Films की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि चौधरी ने दशकों तक यादगार फिल्में बनाकर भारतीय सिनेमा में बड़ा योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

आरबी चौधरी का फिल्मी सफर और योगदान

आरबी चौधरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में बनाई। उनकी प्रमुख फिल्मों में सूर्यवंशम, पूवे उनक्कगा, नट्टामी, जिल्ला, आनंदम और थुलत्था मनामम थुलुम शामिल हैं। उनका हालिया प्रोजेक्ट 'मैरिसन' था, जिसमें फहाद फासिल और वादिवेलु नजर आने वाले थे।