Republic Day 2026 के मौके पर देशभर में सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इसमें कुछ गाने एकदम देशभक्ति का जज्बा  भर देते हैं। यहां हम 8 गीतों की प्लेलिस्ट शेयर कर रहे हैं। जो भारत के शौर्य, बलिदान और एकता को दिखाते हैं। 

Republic Day 2026: भारत में हर शख्स में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा होता है। फिल्में जो सामाज का ही आइना होतीै हैं, उनमें भी देशप्रेम की झलक दिखाई देती हैं। बॉलीवुड में ऐसे खूब फिल्में बनाई जाती हैं, जिनमें देश के प्रति प्रेम और बलिदान को प्रदर्शित किया जाता है। यहां हम कुछ ऐसे गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। जो आपके राष्ट्रीय पर्व को सेलीब्रेट करने के अंदाज को बदल देगा।

1. दिल दीवाने का डोला – तहलका

प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद की कलम से निकला ये गीत देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले जज़्बे को दर्शाता है। जोश, एकता और बलिदान की भावना से लवरेज यह गाना युवाओं में देशप्रेम की ज्वाला जगाता है और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौकों पर ऊर्जा से भर देता है।

YouTube video player

2. ऐ वतन तेरे लिए – कर्मा

यह एक कालजयी रचना है, जो भारत माता के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। लता मंगेशकर और मोहम्मद अज़ीज़ की आवाज़ में यह सॉन्ग गर्व और भावुकता को महसूस कराता हैं। नूतन, दिलीपकुमार, जैकी श्रॉफ जैसे धुरंधर कलाकारों पर पिक्चराइज यह देशभक्ति वाला गाना दिलों में जोश भर देता है।

YouTube video player

3. रंग दे बसंती – रंग दे बसंती

आमिर खान की क्लासिक मूवी में रंग दे बसंती को भी शामिल किया जाता है। इसका टाइटल ट्रैक आज़ादी, बलिदान और युवाओं की जिम्मेदारी भरे अहसास को दर्शाता है। इसमें क्रांति की जो भावना दिखाई गई है, वो सोए हुए ज़मीर को झकझोरती है। यह गाना देश के बहुरंगी संस्कृति को भी दर्शाता है।

YouTube video player

4. ये जो देश है तेरा – स्वदेस

ऑस्कर विनर संगीतकार ए.आर. रहमान के संगीत में रचाबसा स्वदेस फिल्म का गाना ये जो देश है मेरा..प्रवासी भारतीयों को वापस अपने देश से जोड़ता है। शाहरुख खान पर पिक्चराइज यह गया यह गाना भारत की मिट्टी, अपनापन और घर लौटने के इमोशन को बेहद खूबसूरती से पेश करता है।

YouTube video player

5. आज़ादी – बोस: द फॉरगॉटन हीरो

एआर रहमान की तर्ज पर बनाया गया यह गाना नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, संघर्ष और आज़ादी की लड़ाई को दर्शाता है। इसमें क्रांतिकारी भावना और आत्मसम्मान की झलक देखने को मिलती है। इसमें आज़ादी का मूल्य और इसके लिए चुकाए गए बलिदान का एहसास होता है।

6. संदेशे आते हैं – बॉर्डर

सनी देओल की वॉर ड्रामा मूवी का इस इमोशनल गाना की धुन अनु मलिक ने बनाई है। इस गीत में सीमा पर तैनात सैनिकों और उनके परिवारों की फीलिंग्स को दर्शाया गया है। देश की सीमा पर तैनात जवान कैसे अपने घर वालों को याद करते हैं....इसका बड़ा ही मार्मिक चित्रण इसमें पेश किया गया है।

YouTube video player

बॉर्डर 2 में भी संदेशे आते है टाइटल का गाना खूब पसंद किया जा रहा है। 

YouTube video player

7. माँ तुझे सलाम – वंदे मातरम् (A.R. Rahman)

एआर रहमान के प्रायवेट एल्बम कायह गीत भारत माता को समर्पित एक इमोशनल गीत है। रहमान की आवाज़ और बेजोड़ संगीत ने इसे कालजयी बना दिया है। यह गाना गर्व, सम्मान और देशभक्ति के इमोशन को मज़बूत करता है।

YouTube video player

8. देस रंगीला – फना

आमिर खान और काजोल की इस फिल्म में देस रंगीला गाना भारत की विविधता, संस्कृति को सेलिब्रेट करता है। गाने के बोल एकदम भारत की कहानी को बयां करने वाले हैं।

YouTube video player