Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
सारा अली खान की मां अमृता सिंह 9 फरवरी को 68 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी। सैफ अली खान से उनकी पहली मुलाकात फिल्म बेखुदी के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान नवाब साहब अपनी को-एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। इसके बाद आनन फानन में दोनों ने शादी कर ली थी।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी में ड्रामा और ट्रेजडी है। सैफ अली बेखुदी के सेट पर अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे। दोस्ती हुई मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा फिर दोनों प्यार में पड़ गए।
सैफ औऱ अमृता सिंह दोनों के परिवारों ने शादी से इंकार कर दिया था। बावजूद साल 1991 में दोनों ने सीक्रेट मैरिज कर ली। अमृता सिंह उस समय बॉलीवुड में कदम जमा चुकी थीं, वहीं सैफ अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने जन्म लिया।
अमृता सिंह और सैफ के बीच 12 साल का अंतर तो था ही इसके साथ ही नवाब साहब रंगीन मिजाज भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेमेल इस कपल के बीच विवाद बढ़ने लगा था। आखिरकार करीब 13 साल की शादी को दोनों ने साल 2004 में खत्म कर दिया।
अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ अली खान का करीना कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ीं। कई लोगों ने करीना पर अमृता का घर तोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि, इसमें कई मत है, कई लोगों के मुताबिक तलाक के काफी बाद करीना और सैफ पास-पास आए। वही कई यूजर्स का मानना है कि सैफ का चक्कर चलने की वजह से अमृता ने उनसे अलग होने का फैसला किया।
अमृता सिंह और सैफ के बीच 12 साल का अंतर तो था ही इसके साथ ही नवाब साहब रंगीन मिजाज भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेमेल इस कपल के बीच विवाद बढ़ने लगा था। आखिरकार करीब 13 साल की शादी को दोनों ने 2004 में खत्म कर दिया।
अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ अली खान का करीना कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ीं। कई लोगों ने करीना पर अमृता का घर तोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि, इसमें कई मत है, कई लोगों के मुताबिक तलाक के काफी बाद करीना और सैफ पास-पास आए। वही कई यूजर्स का मानना है कि सैफ का चक्कर चलने की वजह से अमृता ने उनसे अलग होने का फैसला किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।