सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि सलीम साहब की तबीयत मंगलवार को सुबह बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसी बीच उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आई हैं। खबरों की मानें तो उन्हें गंभीर बीमारी हुई है।
सलमान खान के पिता और दिग्गज राइटर सलीम खान को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घर पर चक्कर आने के बाद उन्हें बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल लाया गया था। इसी बीच पत्रकार विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सलीम साहब की हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया कि सलमान खान के पापा को खून का थक्का जमने की समस्या है। वे फिलहाल आईसीयू में हैं, हालांकि उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है।
90 साल के हैं सलमान खान के पापा
आपको बता दें कि सलमान खान के पापा 90 साल के हैं और अब उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होती। वे सहारा लेकर चलते हैं और फैमिली फंक्शन में भी अक्सर नजर आते रहते हैं। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिलहाल वे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है। सलीम साहब का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उनका इलाज कर रही है। रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, बुधवार सुबह 11 बजे एक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा। वे स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें... Salim Khan Networth: 1000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सलमान के पिता सलीम खान
सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचा परिवार
सलीम खान के अस्तपाल में भर्ती होने के बाद पूरा खान परिवार उन्हें देखने अस्पताल पहुंचा। सबसे पहले सलमान खान पिता का हालचाल जानने पहुंचे थे। वे यहां टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए। सलमान के बाद अरबाज खान, शूरा खान, अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोता अयान अग्निहोत्री, बेटी अर्पिता खान पति आयुष शर्मा के साथ नजर आईं। वहीं, उनकी पत्नी हेलन और सलमा खान भी अस्पताल के बाहर नजर आईं। आपको बता दें कि सलीम साहब ने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी है। उन्होंने जावेद अख्तक के साथ मिलकर जंजीर, दीवार, त्रिशूल, शोले सहित अन्य फिल्मों की कहानियां लिखी हैं।
ये भी पढ़ें... 5 PHOTOS में देखें सलीम खान का परिवार, एक बेटा सुपरस्टार-क्या करते हैं बाकी बेटे-बेटी?
