सलमान खान ने सोमवार को अपनी नई फिल्म कन्फर्म की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़ी डिटेल शेयर की। साथ ही अपना नया लुक भी दिखाया। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानने के बाद उन्हें नसीहत भी दे रहे हैं।
सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। चाहने वाले उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को देखने के लिए अभी लोगों को काफी इंतजार करना पड़ेगा। इसी बीच सलमान ने अपनी नई फिल्म कन्फर्म करते हुए पोस्ट शेयर की है। साथ ही अपना न्यू लुक भी दिखाया है, जिसमें वे काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। हालांकि, नई मूवी की घोषणा के साथ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें लगातार एक ही बात को लेकर सलाह दे रहे हैं।
सलमान खान ने कन्फर्म की नई फिल्म
सलमान खान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर नई मूवी कम्फर्म की। उन्होंने लिखा- दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से @directorvamshi और #DilRaju #S Shirish @srivenkateswaracreations @kuldeep_rathore18 #RafiKazi के साथ। सलमान ने पोस्ट में जो फोटो शेयर की है, उसमें वे वामशी पेडिपल्ली के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान क्लीन शेव लुक में हैं और पहले से ज्यादा दुबले-पतले दिख रहे हैं। बता दें कि सलमान पहली बार साउथ के किसी निर्माता-निर्देशक जोड़ी के साथ काम कर रहे हैं। दिल राजू, जिनका असली नाम वेलामाकुचा वेंकट रमना रेड्डी है, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स नामक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं। इस कंपनी ने आर्या, बोम्मरिल्लू, वृंदावनम, फिदा, महर्षि और संक्रांतिकी वस्तुनम जैसी कई सफल तेलुगु फिल्में बनाई हैं। दिल राजू ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं और तेलुगु सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें नागी रेड्डी-चक्रपानी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें... BOX OFFICE पर साइलेंट हिट! Dhurandhar 2 के बीच इस फिल्म ने कमा डाले 115% प्रॉफिट
सलमान खान हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल
अपनी नई फिल्म कन्फर्म करते ही सलमान खान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। रवि राज नाम के यूजर ने सलाह देते हुए लिखा- प्लीज फिल्म में अपना दिमाग मत लगाना और उन्हें पूरी छूट देना। राजी नाम के यूजर ने लिखा- चिंता मत करो सलमान भाई, यह भी डिजास्टर होगी। तुमने आरएसएस का साथ देने का फैसला किया, अब अपने पतन के लिए तैयार हो जाओ। एक यूजर ने लिखा- एक और निराशा। लगता है वो अब एक्टिंग में गंभीरता से हाथ नहीं डालना चाहता। उसने आसानी से राज डीके को चुन लिया, ये भी सिकंदर जैसी लग रही है। जॉली नाम के यूजर ने लिखा- सिकंदर तो एक नमूना था, अब उससे भी बड़ी डिजास्टर आ रही है। मुमैत खान नाम के यूजर ने लिखा- एक रिक्वेस्ट है.. अपनी नसीहत डायरेक्टर्स के सामने मत रखना, फिल्म बेहतर बन पाएगी। अंकुश नाम के यूजर ने लिखा- सलमान भाई इसमें एक्टिंग करने की कौशिश करोंगे क्या? एक ने लिखा- फिल्म में अपना इनपुट मत डालना प्लीज, मेकर्स को फ्री हैंड छोड़ देना। अंकित गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा- अब आप के दिन पूरे हो गए है, आप रिटायरमेंट ले लीजिए और सिर्फ बिग बॉस करिए। इसी तरह अन्य ने भी सलमान को जमकर ट्रोल किया।
ये भी पढ़ें... ईद पर 8 फिल्मों से तहलका मचा चुके सलमान खान, 5 हुई 300Cr पार-एक का अब तक टूटा रिकॉर्ड
