Qazi Touqeer and Kanika Mann Lollipop Remark in Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान ने काजी तौकीर को कनिका मान पर 'लॉलीपॉप' कमेंट के लिए फटकारा। सलमान ने कनिका का साथ देते हुए काजी को विवाद खींचने पर चेतावनी दी।

बिग बॉस 20 में आज सलमान खान कंटेस्टेंट्स से मिलने वाले हैं और हफ्ते भर में हुए विवादों पर बात करेंगे। वीकेंड का वार के एक प्रोमो में होस्ट ने काजी तौकीर से उनके लॉलीपॉप वाले कमेंट के बारे में पूछा, जो कनिका मान को बिलकुल पसंद नहीं आया था। कनिका ने तुरंत उस कमेंट का विरोध किया था और कहा था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि काजी ऐसे घटिया शब्द इस्तेमाल करेंगे। सलमान ने कनिका से पूछा कि क्या काजी ने उनसे माफी मांगी। जब काजी ने कहा कि हां मांगी है, तो कनिका ने साफ मना कर दिया और सलमान ने भी उनका साथ दिया।

सलमान खान ने काजी तौकीर को लॉलीपॉप कमेंट पर खूब सुनाया

प्रोमो में सलमान ने काजी से कहा, “काजी, पहले तीन हफ्तों में तुम बहुत सीधे गए थे, इस हफ्ते आप गलत चले गए। आपका इरादा चाहे जो भी हो, लेकिन जब किसी को आपका इरादा समझ में नहीं आया या गलत लगा तो आपको सिर्फ पीछे हट जाना चाहिए था।” सलमान ने आगे कहा, “आपने उसको रबर कर दिया, आपने उसको स्ट्रेच कर दिया, इसी वजह से आप गलत चले गए।” यानी काजी ने बात को खींचते हुए गलत दिशा में ले गए।

और पढ़ें - Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari की बिग बॉस में रीएंट्री! सलमान खान लाए वापस, देखें Video

कनिका मान का कहना है कि काजी ने माफी नहीं मांगी

जब कनिका ने कहा कि काजी ने उनसे माफी नहीं मांगी, तो काजी ने इनकार किया। सलमान ने उनसे कहा कि ऑडियंस ने आपको माफी मांगते हुए नहीं देखा। प्रोमो वायरल होते ही इंटरनेट पर काजी का बचाव शुरू हो गया है। देखें प्रोमो वीडियो - 

View post on Instagram
 

कनिका मान और काजी तौकीर के बीच पहले भी हुई थी बात

इससे पहले कनिका ने काजी से कहा था कि लॉलीपॉप जैसे शब्द इस्तेमाल न करें। लेकिन जब उन्होंने फिर वही बात कही तो कनिका बातचीत छोड़कर चली गईं और बोलीं कि उन्हें ये मजाक बिल्कुल नहीं लगा। उन्होंने साफ कहा, 'ये चीप है काजी तौकीर। मुझे तुमसे ऐसी चीप बातें उम्मीद नहीं थीं। तमीज सिखा के जाऊंगी। ये चीप है।'

और पढ़ें - 'सलमान खान का बेटा...', कौन है Sufyan Nadiadwala? जो भाईजान की हूबहू लग रहा यंग कॉपी

बिग बॉस 20 के बचे कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स में कनिका मान, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए, उदिति सिंह, माही विज, लव गिल, मैरी कॉम, आरिशफा खान, अमन गांधी, काजी तौकीर, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, आसिफ खान और तन्मय सिंह उर्फ स्काउटॉप शामिल हैं। रोहेद खान, ईशा रिखी और ऋति तिवारी को एलिमिनेट किया जा चुका है। सलमान खान ने काजी तौकीर को साफ चेतावनी दे दी है कि गलत दिशा में जाने का नतीजा भुगतना पड़ सकता है। कनिका मान ने भी अपना स्टैंड साफ रखा है।