क्या सलमान खान और संजय दत्त की '7 Dogs' भारत में भी रिलीज होगी? वायरल एक्शन सीन ने ऐसा क्या है कि इसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है? 15-20 मिनट की मौजूदगी से सलमान ने कैसे लूट ली पूरी महफिल? क्या 'मातृभूमि' बनने वाली है अगली बड़ी सरप्राइज फिल्म? और क्या ईद 2027 पर फिर बॉक्स ऑफिस फाड़ेंगे सलमान खान?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त इन दिनों एक इंटरनेशनल फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अरबिक एक्शन थ्रिलर '7 Dogs' हाल ही में कई मध्य-पूर्वी देशों में रिलीज हुई है और अब फिल्म का एक धमाकेदार एक्शन सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त कैमियो रोल में नजर आए हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो के बाद भारतीय फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है और अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म भारत में भी रिलीज होगी।

वायरल हुआ सलमान खान-संजय दत्त का हाई-ऑक्टेन एक्शन
27 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई फिल्म '7 Dogs' का एक एक्शन सीक्वेंस इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल क्लिप में सलमान खान और संजय दत्त दमदार अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों सितारों की स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फिलहाल सऊदी अरब, मिस्र, यूएई, कुवैत, बहरीन और ओमान में रिलीज की जा चुकी है। हालांकि अभी तक इसकी भारतीय रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी वजह से भारतीय दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, बाद में इस सीन को डिलीट किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें : Movies In Theatres: बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर मूड के लिए थिएटर में मौजूद हैं ये 10 दमदार फिल्में
क्या है '7 Dogs' की स्टारकास्ट?
फिल्म का निर्देशन बेल्जियन-मोरक्कन फिल्ममेकर जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। इसमें करीम अब्देल अजीज, अहमद एज़ और मोनिका बेलुची मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं सलमान खान और संजय दत्त विशेष कैमियो में दिखाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का स्क्रीन टाइम करीब 15 से 20 मिनट का है। हालांकि यह अवधि सीमित है, लेकिन वायरल हुए एक्शन सीन ने साबित कर दिया है कि उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है।
'मातृभूमि' को लेकर भी बढ़ा उत्साह
इसी बीच सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का रफ कट इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों को दिखाया गया था। फिल्ममेकर सुभाष घई ने इसकी तारीफ करते हुए लिखा, "आज फूड स्क्वायर में अपने पसंदीदा निर्देशकों के साथ अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' का रफ कट देखना बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। यह भारत और चीन के सैनिकों की भावनाओं, उनके परिवारों और आपसी शांति व सम्मान के संदेश पर आधारित एक संवेदनशील कहानी है। सलमान, हमें इस खास स्क्रीनिंग में बुलाने के लिए धन्यवाद। हम इस सकारात्मक फिल्म की बड़ी सफलता की कामना करते हैं।"
यह भी पढ़ें : Maatrubhumi First Review: कैसी है सलमान खान की 'मातृभूमि', क्या है फिल्म की कहानी?
ईद 2027 पर भी है सलमान खान का बड़ा दांव
सलमान खान फिलहाल निर्देशक वामसी पेडिपल्ली की अगली फिल्म में भी व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नयनतारा अभिनीत यह फिल्म फिलहाल निर्माणाधीन है और इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
