Salman Khan PRP Treatment: फिल्म मेकर और राइटर शैलेंद्र सिंह ने दावा किया कि सलमान खान उस वक्त पीआरपी थेरेपी ले रहे थे, जब भारत में यह गैरकानूनी था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि दूसरे कई सेलेब्स भी इसे ले रहे थे।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फिल्ममेकर और सनबर्न फेस्टिवल के को-फाउंडर शैलेंद्र सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि एक समय सलमान हेयर रिस्टोरेशन के लिए PRP (Platelet-Rich Plasma) ट्रीटमेंट करवा रहे थे। ये प्रोसीजर काफी पेनफुल होता है, उन्होंने दावा किया कि उस दौर में यह ट्रीटमेंट गैरकानूनी था और बैन था। शैलेंद्र का दावा है कि उस दौर में भारत में यह प्रक्रिया कानूनी रूप से अनुमति प्राप्त नहीं थी। यह दावा उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान किया।

सलमान के घर देखा था यह नजारा

साइरस सेज के पॉडकास्ट में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि

 'वह एक बार सलमान खान के घर मीटिंग के लिए पहुंचे थे। उस वक्त सलमान खान बिरयानी खा रहे थे। तभी पीछे से एक शख्स हाथों में ग्लव्स पहने और इंजेक्शन लिए आया। 'भाई जान' के स्कैल्प पर वो कई बार सुई लगाया। मेरे लिए यह काफी डराने और हैरान करने वाला था।'

'स्टार बनने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है'

उन्होंने आगे कहा कि तब सलमान खान मुझे हैरान देखकर मुस्कुराते हुए कहा,'There's a price to pay to be a star, (स्टार बनने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।) bro.' उन्होंने कहा कि उस वक्त सलमान खान के बाल बहुत झड़ रहे थे। वो गंजे हो रहे थे, तो उन्होंने इसका समाधान इस ट्रीटमेंट के जरिए निकाला।

क्या था PRP ट्रीटमेंट?

शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, बाद में उन्हें पता चला कि यह PRP थेरेपी थी। इस प्रोसिजर में व्यक्ति का खून लेकर उसे प्रोसेस किया जाता है और प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाज्मा तैयार कर सिर की त्वचा में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव कर बालों की ग्रोथ बढ़ाई जा सके।

'आधे से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स कराते थे यही ट्रीटमेंट'

फिल्ममेकर शैलेंद्र ने यह भी दावा किया कि उस समय बॉलीवुड के कई कलाकार इसी तरह का हेयर ट्रीटमेंट करवा रहे थे। 

और पढ़ें: 'इंटीमेट सीन्स के दौरान बहक जाना लाजमी', इस एक्ट्रेस ने बताई पर्दे पर 'एहसास' की सच्चाई

सलमान खान के वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में अपनी फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आगामी 'मातृभूमि' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर- शैलेंद्र सिंह के इस बयान पर सलमान खान का अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। एशियानेट हिंदी भी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: इस शो में एंट्री करेंग सलमान खान, भाई सोहेल खान का बनेंगे नया सहारा