- Home
- Entertainment
- Salman Khan New Movie: साउथ के इस बड़े बैनर संग आ रही सलमान खान की नई फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Salman Khan New Movie: साउथ के इस बड़े बैनर संग आ रही सलमान खान की नई फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल
सलमान खान पहली बार सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। राज एंड डीके के निर्देशन में बन रही अपकमिंग मेगा बजट फिल्म को ग्लोबल स्केल पर प्लान किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें साउथ के बड़े प्रोडक्शन हाउस की भी एंट्री हो सकती है।

सलमान खान की पहली सुपरहीरो फिल्म
सलमान खान अब सुपरहीरो जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह उनकी पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वे एक बड़े पैमाने पर एक्शन और सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म को Raj and DK डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘The Family Man’ जैसी हिट वेब सीरीज बना चुके हैं। इस वजह से फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर फिल्म प्लान
इस प्रोजेक्ट को सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का स्केल बेहद बड़ा होगा और इसमें हाई-एंड VFX, इंटरनेशनल स्टाइल एक्शन और अलग तरह का सुपरहीरो कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। मेकर्स चाहते हैं कि यह फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में भी मजबूत पकड़ बनाए।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 15: रुकने का नाम नहीं ले रही 'भूत बंगला', 15वें दिन बनाया यह रिकॉर्ड
Mythri Movie Makers की एंट्री की चर्चा
फिल्म को सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं और कथित तौर पर वे Mythri Movie Makers से बातचीत कर रहे है, जो पहले 'पुष्पा 2' जैसी 1700 करोड़ी फिल्म दे चुके हैं। अगर यह डील फाइनल होती है, तो फिल्म का बजट और स्केल और भी बड़ा हो जाएगा।
फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में जुटी टीम
फिलहाल यह सुपरहीरो फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। मेकर्स फिल्म के लुक, टेक्निकल प्लानिंग और विजुअल स्टाइल को फाइनल करने में जुटे हैं। खास तौर पर प्री-विजुअलाइजेशन पर फोकस किया जा रहा है ताकि एक्शन और सुपरहीरो एलिमेंट्स नए और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के दिखें।
यह भी पढ़ें : 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में खेल ख़त्म, मेकर्स की 94% लागत डूबी
अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता है तो फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है। इससे पहले टीम स्क्रिप्ट, लोकेशन और टेक्निकल सेटअप को पूरी तरह लॉक करना चाहती है, ताकि शूटिंग के दौरान किसी तरह की देरी न हो और प्रोजेक्ट स्मूद तरीके से आगे बढ़े।
फिलहाल दिल राजू की फिल्म में भी बिजी सलमान खान
इस बीच सलमान खान एक और बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और वामशी पैदीपल्ली इसके डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड में हैं और इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। हाल ही में 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखे सलमान खान बैक-टू-बैक मेगा कोलैबोरेशन की तैयारी में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।