संभावना सेठ कितनी उम्र में मां बनी हैं? एक्ट्रेस को बेटा हुआ है या बेटी? संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की शादी को कितने साल हो चुके हैं? क्या आप जानते हैं संभावना सेठ ने मां बनने के बाद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?

Sambhavna Seth Surrogacy: भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के करीब 10 साल बाद संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

संभावना सेठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया कि इस बार उनके घर दीवाली समय से पहले आ गई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “इस साल की महा दीवाली पहले आ गई। हमारे घर पर लक्ष्मी और गणेश दोनों आ गए। हमारा दिल भर गया है। हर हर महादेव।” उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बधाई दी और नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

View post on Instagram

भावुक तस्वीरों ने छुआ फैंस का दिल

खुशखबरी के साथ संभावना ने कुछ भावुक तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह रोती हुई नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने जुड़वा बच्चों के साथ बेहद भावुक दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि संभावना और उनके पति अविनाश बच्चों के जन्म के दौरान मौजूद थे। एक अन्य तस्वीर में अविनाश उन्हें संभालते और उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को भी भावुक कर दिया है।

मां बनने के लिए संभावना ने किया लंबा संघर्ष

संभावना सेठ का मां बनने का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने इस खुशी को पाने के लिए कई मुश्किल दौर देखे हैं। अभिनेत्री ने पहले मां बनने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया था, लेकिन उनके लगातार 8 IVF प्रयास असफल रहे। इसके अलावा उन्हें मिसकैरिज जैसी दर्दनाक स्थिति का भी सामना करना पड़ा। कई सालों तक चले संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार उनकी जिंदगी में यह खुशी आई है।

सरोगेसी के जरिए पूरा हुआ मां बनने का सपना

45 साल की संभावना सेठ को आखिरकार सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला है। लंबे समय तक चली चुनौतियों और निराशाओं के बाद अब उनके घर एक बेटे और एक बेटी की किलकारियां गूंज रही हैं। शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने की इस खुशी ने संभावना और अविनाश की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। उनके फैंस भी इस खास पल का जश्न मना रहे हैं और परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।