Seher Hone Ko Hai Written Update Spoiler: 'शहर होने को है' में महिद सबके सामने सेहर से प्यार का इजहार करेगा। हैदर की साजिशों और अतीत के दर्द के बीच, अब सेहर के फैसले पर सबकी नजर है।
कलर्स के लोकप्रिय शो 'Seher Hone Ko Hai' में आने वाले एपिसोड में बड़ा भावनात्मक मोड़ देखने को मिलेगा। अब तक गलतफहमियों और दर्द से जूझ रहे महिद आखिरकार पूरी दुनिया के सामने अपने दिल की बात कह देंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सेहर उनके प्यार और शादी के प्रस्ताव को स्वीकार करेगी?
हैदर की चाल में फंसा महिद
आने वाले ट्रैक में हैदर, महिद के खिलाफ लोगों को भड़काने की कोशिश करता है। वह अफवाह फैलाता है कि महिद मानसिक रूप से अस्थिर है। दरगाह में मौजूद लोग भी महिद पर सवाल उठाते हैं और उसके व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हैं।
और पढ़ें - Anupamaa Spoiler: प्रेम से हारेगी अनुपमा, कुकिंग चैलेंज में जज देंगे एक और मौका?
महिद ने बताई अपने दर्द की सच्चाई
चारों ओर से घिरने के बाद महिद टूट जाता है और सबके सामने अपने दिल का दर्द बयां करता है। वह बताता है कि सेहर की मां कौशगा को न बचा पाने का अपराधबोध आज भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। सेहर को फिर से खतरे में देखकर वह अपना आपा खो बैठा था।
सबके सामने किया प्यार का इजहार
इमोशनल माहौल के बीच महिद स्वीकार करता है कि वह आज भी सेहर से बेहद प्यार करता है और उससे दूर रहना उसके लिए नामुमकिन है। उसकी सच्ची भावनाएं सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो जाते हैं और उसे सलाह देते हैं कि वह सेहर को अपनी जिंदगी में वापस लाए।
और पढ़ें - Saumya Tandon House: TV की भाभीजी का यूरोपियन स्टाइल घर, खुद किया इंटीरियर डेकोर
सेहर के सामने रखा शादी का प्रपोजल
लोगों का समर्थन मिलने के बाद महिद सीधे सेहर से मिलने पहुंचता है। वह सेहर से दिल की बात कहते हुए उसे अपनी मंगेतर बनने का प्रस्ताव देता है। महिद साफ कहता है कि वह सेहर के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकता। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेहर अपने अतीत को भुलाकर महिद का प्रपोजल स्वीकार करेगी या फिर उनकी प्रेम कहानी में कोई नया मोड़ आने वाला है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को इमोशन, प्यार और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
