ACTRESS BOLD CONFESSION: क्या शहाना गोस्वामी एक साथ कई रिश्तों में हैं? क्यों बोलीं- “प्यार को एक इंसान तक सीमित क्यों रखूं?” मिलिंद सोमण संग 6 साल की सीक्रेट चैटिंग कैसे बनी लव स्टोरी? आखिर क्यों टूटा दोनों का रिश्ता? ओपन रिलेशनशिप पर एक्ट्रेस के बयान ने सोशल मीडिया पर क्यों मचा दी हलचल?

‘रॉक ऑन!’ और ‘फिराक’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी इन दिनों अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने ओपन रिलेशनशिप, प्यार, आजादी और अपने पुराने रिश्तों पर बेबाकी से बात की। शहाना ने कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई एक प्राइमरी पार्टनर नहीं है, बल्कि कई ऐसे लोग हैं जिनसे उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके रिश्तों में कुछ भी छिपा हुआ नहीं होता। इसी बातचीत में शहाना ने मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमण के साथ अपनी अनोखी लव स्टोरी और अलगाव की वजह का भी खुलासा किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओपन रिलेशनशिप पर शहाना गोस्वामी का खुला बयान

शहाना गोस्वामी ने कहा, “मेरे लिए ओपननेस का मतलब है ईमानदार बातचीत और सामने वाले को पूरी तरह समझना। इस वक्त मेरी जिंदगी में कोई एक प्राइमरी पार्टनर नहीं है। कई लोग हैं जिनके साथ मेरा लंबे समय का जुड़ाव है, लेकिन यह कैजुअल नहीं है।”उन्होंने आगे कहा, “कभी रिश्ता सिर्फ दोस्ती होता है, कभी फिजिकल भी हो सकता है। हर रिश्ते को किसी तय दिशा में ले जाना जरूरी नहीं है। इसकी बुनियाद सिर्फ प्यार और दोस्ती है। मेरे अंदर इतना प्यार है, तो मैं उसे सिर्फ एक इंसान तक सीमित क्यों रखूं?”

मेरे रिश्तों में कुछ भी सीक्रेट नहीं : शहाना गोस्वामी

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पार्टनर्स को यह पता होता है कि वह दूसरे लोगों के साथ भी करीब हैं। शहाना के मुताबिक, रिश्तों में पारदर्शिता सबसे जरूरी चीज है। उन्होंने कहा, “यह बाहर से आसान दिखता है, लेकिन इसके लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ता है। आपको अपनी जलन और असुरक्षाओं से लड़ना पड़ता है।”

मिलिंद सोमण को लेकर ‘ऑब्सेस्ड’ थीं शहाना गोस्वामी

शहाना ने मिलिंद सोमण संग अपनी लव स्टोरी भी सुनाई। उन्होंने बताया कि टीनएज में वह मिलिंद की जबरदस्त फैन थीं। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने उनकी फिल्म देखी और उनके प्रति दीवानी हो गई। इंटरनेट पर उनका पता ढूंढ रही थी, लेकिन मुझे उनका फोन नंबर मिल गया। मैंने उन्हें बर्थडे विश किया और उन्होंने तुरंत जवाब दिया।”शहाना ने खुद को “स्टॉकर फैन” तक कहा। दोनों करीब 6 साल तक सिर्फ टेक्स्ट मैसेज पर जुड़े रहे। बाद में मुंबई में मुलाकातों के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की।

क्यों टूटा मिलिंद सोमण-शहाना गोस्वामी का रिश्ता?

शहाना ने बताया कि उनका और मिलिंद का रिश्ता प्यार खत्म होने की वजह से नहीं टूटा। उन्होंने कहा, “हम आखिरी तक एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन हमारी जरूरतें और सोच अलग थीं। मुझे एहसास हुआ कि मैं पारंपरिक रिश्तों के लिए नहीं बनी हूं। प्यार का मतलब किसी को बांधकर रखना नहीं है।”

करियर और हालिया प्रोजेक्ट्स

शहाना गोस्वामी ने ‘रॉक ऑन!’, ‘फिराक’, ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। हाल ही में वह फिल्म ‘संतोष’ को लेकर चर्चा में रहीं, जिसका प्रीमियर 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। हालांकि सेंसर विवादों के चलते फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी। शहाना पिछली बार हिंदी फिल्म ‘डिस्पैच’ में नजर आई थीं।