'Lock Upp: सच या सजा' का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता बनने के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली, जबकि शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं।
Netflix के रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock Upp 2) का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। लंबे समय तक चले ड्रामा, टास्क और इमोशनल मोमेंट्स के बाद आखिरकार श्रेया कालरा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को बेहद करीबी अंतर से हराया। ट्रॉफी के साथ श्रेया को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली।
शिवांगी जोशी बनीं फर्स्ट रनर-अप
फिनाले में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ने पूरे सीजन में शानदार परफॉर्मेंस दिया। लेकिन आखिर में दर्शकों के वोट और गेम में लगातार बने रहने की रणनीति ने श्रेया को विजेता बना दिया। 7 वोट कम शिवांगी जोशी को मिलें। वो फर्स्ट रनर-अप रहीं। राम कपूर, शिल्पा शिंदे पहले और दूसरे टास्क में बाहर हो गए। योगेश को जनता की जूरी का कम वोट मिला, इसलिए वो टॉप 2 में नहीं पहुंच पाए थे।
35 दिनों के सफर के बाद मिली जीत
करीब 35 दिनों तक चले इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स ने कई मुश्किल टास्क, रणनीति, दोस्ती और टकराव का सामना किया। श्रेया कालरा पूरे सीजन बेहद ही सही और रणनीति तरीके से गेम खेला। वो हर कंटेस्टेंट पर भारी पड़ती नजर आईं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान रखने वाली श्रेया के लिए यह जीत उनके करियर का बड़ा पड़ाव मानी जा रही है।
शो के फाइनलिस्ट कौन-कौन रहे?
ग्रैंड फिनाले में कई मजबूत खिलाड़ी पहुंचे थे। इनमें श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश कंटेस्टेंट्स शामिल रहे। पूरे सीजन में कई एलिमिनेशन और ट्विस्ट देखने को मिले, जिसने शो को लगातार चर्चा में बनाए रखा।
और पढ़ें: 'Lock Upp' में राम कपूर का खुलासा, 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दौरान डिप्रेशन में थे
शिल्पा शिंदे हुईं भावुक
विजेता घोषित होने के बाद सेट पर भावुक पल भी देखने को मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया की जीत के बाद शिल्पा शिंदे भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को बधाई दी और शो के सफर को याद किया।
इसे भी पढ़ें:Shreya Kalra Vs Shivangi Joshi, एकता कपूर ने दी Lock Upp Winner की बड़ी हिंट, किसने जीते 1 करोड़?
