Rishi Kapoor Ajooba scene: सोनम खान ने ‘अजूबा’ फिल्म के बाथटब सीन को लेकर क्या नया खुलासा किया? शूटिंग के दौरान सोनम खान ने किस चीज को पहनने से साफ इनकार किया था? अजूबा मूवी के निर्देशक कौन थे?

दिग्गज अभिनेत्री सोनम खान ने अपनी 1990 की फिल्म ‘अजूबा’ के एक चर्चित बाथटब सीन को लेकर 36 साल बाद एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस सीन का पुराना वीडियो साझा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान असलियत पर्दे पर दिखने से काफी अलग थी। इस मूवी के सीन को लेकर आज तक लोग यहीं सोचते रहें कि अदाकारा ने बिना कपड़े इस सीन को सूट किया है। लेकिन अब जाकर इसके बारे में असलियत लोगों के सामने आई है।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर बाथटब सीन के वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि '80 के दशक के आखिर की एक पुरानी याद। ट्विस्ट: वो मैं ही हूं हमाम में...‘यकीन मानिए, ये तो कॉस्ट्यूम है’ पूरी तरह से स्किन कलर लेगिंग्स और बस्टियर में। तो प्लीज, अपनी कल्पनाएं अभी रोक दीजिए। हमने ये पूरा सीन सिर्फ 1 घंटे में शूट किया था। स्पीड-रन रिकॉर्ड। कोई अजूबा वाली कल्पनाएं नहीं।'

इस सीन में वो पूरी तरह कपड़े पहने हुई थीं

सोनम खान ने साफ किया कि इस सीन में वह पूरी तरह कपड़े पहने हुए थीं और उन्होंने स्किन-कलर बॉडीसूट पहनने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर्स की बार-बार कोशिशों के बावजूद उन्होंने अपनी शर्त पर काम किया। यहां तक कि दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहीं।

 

View post on Instagram
 

 

मल्टी मिरर शॉट्स का लिया गया सहारा

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इस फेमस सीन में इस्तेमाल किए गए मल्टी-मिरर शॉट्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया गया था, जिसे पूरी तरह स्किन-टोन कॉस्ट्यूम पहनाया गया था। सोनम के मुताबिक, यह पूरा सीन बेहद कम समय में, करीब एक घंटे में शूट कर लिया गया था। वीडियो में ऋषि कपूर भी नजर आते हैं, जो सीन में उनके किरदार के साथ हल्का हास्यपूर्ण पल साझा करते दिखते हैं। उस समय यह फैंटेसी फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही थी और इसके कई दृश्य आज भी याद किए जाते हैं। बता दें कि अजूबा फिल्म शशि कपूर की निर्देशक की एकमात्र बॉलीवुड फिल्म थी। शशि कपूर इस फिल्म के कारण भारी कर्ज में डूब गए थे। दोस्त की मदद के लिए अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान-अक्षय कुमार की वो हसीना, जिसकी किस्मत में FLOP ज्यादा-7 साल से नहीं दी 1 HIT

 

View post on Instagram
 

 

सोनम की निजी लाइफ

निजी जीवन की बात करें तो सोनम खान ने पहले फिल्ममेकर राजीव राय से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा है। बाद में दोनों का डिवोर्स हो गया। उनका बेटा ऑटिज्म से जूझ रहा है। साल 2017 में उन्होंने मुरली नाम के व्यक्ति से ऊटी में निजी समारोह में शादी की थी। सोनम, अभिनेता रजा मुराद की पोती भी हैं।

और पढ़ें: शाहिद-कियारा का किसिंग सीन ? वायरल BTS वीडियो ने खोला फिल्ममेकिंग का सीक्रेट