करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट में पारिवारिक झगड़ चल रहा है। इसी बीच केस से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली हाईकोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने करिश्मा के बच्चों की अर्जी पर अंतरिम रोक की इजाजत दी है।

बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स पति जानेमाने बिजनेसमैन संजय कपूर का पिछले साल जून में लंदन में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा है। प्रॉपर्टी का केस हाईकोर्ट में चल रहा है और गुरुवार को करिश्मा के बच्चों के हक में फैसला आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा के बच्चों द्वारा उठाए गए सवाल और शक को दूर करने के लिए संजय की पत्नी प्रिया कपूर को आदेश दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि प्रिया अब न तो प्रॉपर्टी बेच सकती है और न ही ट्रांसफर कर सकती हैं।

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर क्या कहा दिल्ली हाईकोर्ट ने

दिल्ली हाईकोर्ट ने बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को संरक्षित रखने का आदेश दिया है। संजय का पिछले साल जून में लंदन में निधन हो गया था और वे अपने पीछे 30,000 करोड़ की विरासत छोड़ गए थे। ये आदेश उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर और करिश्मा कपूर से उनकी दूसरी शादी से हुए बच्चे कियान और समायरा कपूर के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच दिया गया है। कियान और समायरा ने प्रिया कपूर पर संजय के नाम से जाली वसीयत बनाने और संपत्ति की अधूरी लिस्ट दाखिल करने का आरोप लगाया था। आरोप में कहा गया था कि दाखिल लिस्ट में पोलो के लिए इस्तेमाल होने वाले महंगे घोड़े और रोलेक्स जैसे ब्रांडों की लग्जरी घड़ियां शामिल नहीं हैं। बच्चों ने ये भी दावा किया है कि उनकी पिता की कई अचल संपत्तियां और बहुमूल्य पेंटिंग्स, जो कपूर परिवार की बड़ी संपत्ति का हिस्सा हैं, प्रिया द्वारा अदालत में दी गई लिस्ट में शामिल नहीं हैं। इसी बीच गुरुवार को अदालत ने कहा कि संजय की संपत्ति को सुरक्षित रखना आवश्यक है, उसे नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। और प्रिया कपूर को उसे बेचने से रोकने के लिए अंतरिम निषेधाज्ञा जारी की। अदालत ने उनके बैंक खातों के संचालन पर भी रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें... OTT Friday Release: वीकेंड होगा सुपर एंटरटेनिंग, एक साथ रिलीज हो रही 9 दमदार फिल्में-सीरीज

संजय कपूर की वसीयत पर सवाल

हाईकोर्ट ने ये भी माना कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की मां ने वसीयत की सच्चाई और वैधता पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में अब प्रिया कपूर पर जिम्मेदारी आती है कि वो इन शंकाओं को दूर करें। कोर्ट ने ये भी साफ किया है कि वसीयत असली है या नहीं ये ट्रायल में तय होगा। तब तक पूरी संपत्ति को सुरक्षित रखना जरूरी है। बता दें कि संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया था। संजय ने लाइफ में तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। फिर उन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी करिश्मा कपूर से 2003 में की थी। करिश्मा से उनके 2 बच्चे हुए। करिश्मा से तलाक के बाद उन्होंने तीसरी शादी 2017 में प्रिया सचदेव से की। प्रिया और संजय के एक बेटा है। प्रिया की पहली शादी से एक बेटी भी है।

ये भी पढ़ें... 1993 की वो फिल्म, जिसमें अपनी पसंद की हीरोइन कास्ट करवाने भिड़ गए थे Sunny Deol-ऋषि कपूर!