Sunny Deol New Movie: ‘बंटवारा 1947’ के बाद सनी देओल ने ‘एंटनी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कॉप थ्रिलर में वह पुलिस अफसर बनेंगे, जबकि ज्योतिका हीरोइन और विजय वर्मा विलेन के रोल में नजर आएंगे।
सनी देओल की मूवी ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अच्छी स्टोरी के बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस मूवी में सनी ने मुस्लिम किरदार निभाया था। हालांकि मूवी के खराब प्रदर्शन के बावजूद एक्टर पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और वो फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी देओल जल्द ही कॉप थ्रिलर फिल्म ‘एंटनी’ में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे।
‘एंटनी’ में पुलिस अफसर बनेंगे सनी देओल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने ‘एंटनी’ के नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि कहानी क्राइम सिंडिकेट और ड्रग्स माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में सनी का किरदार अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों के खिलाफ मोर्चा लेते हुए नजर आएगा। सनी को एक बार फिर से एक्शन अवतार में देखना उनके फैंस के लिए खास हो सकता है।
पहली बार ज्योतिका के साथ दिखेगी सनी देओल की जोड़ी
‘एंटनी’ की सबसे खास बात सनी देओल और साउथ की मशहूर अदाकारा ज्योतिका की फ्रेश जोड़ी है। दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योतिका फिल्म की मेन किरदार में दिखेगी। वहीं, विजय वर्मा फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे। ऐसे में सनी देओल और विजय वर्मा के बीच होने वाला टकराव फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा हो सकता है।
और पढ़ें: सनी देओल अब 'घातक' बन घुसकर मारेंगे, इस बड़े डायरेक्टर के साथ बनाएंगे नई मूवी
‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल रन पूरा हो चुका है। फिल्म ने भारत में करीब ₹38.04 करोड़ नेट और ₹45.11 करोड़ ग्रॉस कमाए। वहीं विदेशों में फिल्म ने ₹9.05 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह सनी देओल की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹54.16 करोड़ रहा। बता दें कि सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर मूवी को बनाने में 150 करोड़ का खर्चा लगा था।
और पढ़ें: Ramayana में सनी देओल की एंट्री का हुआ खुलासा! मेकर्स ने खेला तगड़ा माइंड गेम
