Madhuri Dixit Marriage Rumours: क्या सुरेश वाडकर और माधुरी दीक्षित की शादी तय हुई थी? सुरेश वाडकर ने शादी की अफवाह पर क्या सच बताया? क्या पतलेपन की वजह से टूटा था माधुरी का रिश्ता?
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही डॉक्टर श्री राम नेने के साथ खुशहाल जीवन जी रही हो लेकिन एक ऐसा भी समय था जब कई लोग उन्हें अपनी ड्रीम गर्ल बनाना चाहते थे। माधुरी का शुरुआती करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। उन्हीं दिनों खबर आई कि एक्ट्रेस के घर वालों ने प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडकर संग उनका रिश्ता तय किया। इसके बाद यह बात भी फैली कि प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित से शादी करने से इंकार कर दिया। इसका रीजन माधुरी के पतलेपन को बताया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश वाडकर ने इस मामले की असलियत को बताया।

माधुरी के पिता ने किया फोन?
जब इंटरव्यू के दौरान सिंगर सुरेश वाडकर से उनके और माधुरी दीक्षित की शादी के बारे में पूछा गया, तो सिंगर ने साफ तौर पर इसे अफवाह बताया। साथ ही उन्होंने इस अफवाह के लिए अर्चना पूरन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। सिंगर बताते हैं कि हो सकता है कि शायद उनके पिता का फोन घर में आया हो या कोई पूछताछ हुई हो लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुरेश कहते हैं कि अगर माधुरी को इस बारे में पता चलेगा तो वो मुझे मारेगी।
और पढ़ें: Peddi: जान्हवी कपूर के बोल्ड सीन से हिली इंडस्ट्री, बॉलीवुड से साउथ तक हीरोइनों ने खोली पोल!
माधुरी ने नहीं की इस बारे में बात
सुरेश वाडकर आगे प्रश्न का उत्तर देते हुए कहते हैं कि माधुरी ने मुझसे इस संबंध में कभी भी बात नहीं की। अगर ऐसा कुछ होता होता तो पद्मा की जगह माधुरी दीक्षित बैठी होती। आपको बताते चले कि मशहूर पार्श्वगायक सुरेश वाडेकर की पत्नी का नाम पद्मा वाडेकर एक शास्त्रीय गायिका हैं।
'सुबोध' फिल्म में बहुत पतली थी माधुरी
भले ही सुरेश और माधुरी का रिश्ता न हो पाया हो लेकिन सिंगर ये बात मानते हैं सुबोध फिल्म के दौरान बहुत पतली थीं। सुबोध कहते हैं कि मैं मना नहीं कर सकता है अगर ऐसा कुछ हुआ होता।
और पढ़ें: Amitabh Bachchan: संडे दर्शन के बाद बिग बी ने ऐसा क्या कर दिया कि फैंस शॉक्ड रह गए
