Sushmita Sen Love Life: सुष्मिता सेन-ललित मोदी की रिलेशनशिप फिर क्यों आई सुर्खियों में? सुष्मिता सेन ने अभी तक कितनो से दिल गया है? 50 साल की सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी की या नहीं?

सुष्मिता सेन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी की रिलेशनशिप एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हालांकि, दोनों के बीच रिश्ता काफी पहले खत्म हो गया था, लेकिन हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों का रिश्ता खत्म होने की वजह भी बताई और साथ ही सुष्मिता पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर भी बात की। उन्होंने साफतौर पर कहा कि सुष्मिता एक इंडिपेंडेंट वुमन है और गोल्ड डिगर तो बिल्कुल भी नहीं है। वैसे आपको बता दें कि सुष्मिता ने सिर्फ ललित मोदी से नहीं बल्कि कइयों से दिल लगाया और फिर ब्रेकअप कर लिया। जानते हैं इनके लवर्स के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुष्मिता सेन के अफेयर्स

सुष्मिता सेन 50 साल की है और अभी भी अनमैरिड हैं। हालांकि, उनके अफेयर्स के किस्से कम नहीं रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अफेयर तकरीबन 10 डिफरेंट फील्ड के सेलेब्स के साथ रहा है। इनमें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर खिलाड़ी और बिजनेसमैन भी शामिल हैं। जानते हैं उनके एक्स लवर्स के बारे में...

विक्रम भट्ट और रणदीप हुड्डा

डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता सेन का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। विक्रम शादीशुदा थे फिर फिर भी सुष्मिता का उनपर दिल आ गया था। कुछ वक्त डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुष्मिता का नाम रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ा। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। बताया जाता है कि दोनों ने शादी करने की भी प्लानिंग कर ली थी, लेकिन ऐसा हो इसके पहले ही दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि दोनों की रिलेशनशिप अच्छे नोट पर खत्म नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें.. 'वह गोल्ड डिगर...', ललित मोदी ने बताई सुष्मिता सेन से ब्रेकअप की असली वजह!

बंटी सजदेह और मुदस्सर अजीज

सुष्मिता सेन का दिल सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह पर भी आया। हालांकि, ये रिश्ता कुछ समय के लिए रहा। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ सुष्मिता के अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहे। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय के लिए डेट किया और फिर अलग हो गए। सुष्मिता का नाम बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री के साथ भी जुड़ा। सुष्मिता ने इस रिश्ते पर कभी रिएक्ट नहीं किया। वहीं, इम्तियाज ने इसे दोस्ती का नाम दिया था।

इनके साथ भी रहा सुष्मिता सेन का अफेयर

सुष्मिता सेन का अफेयर हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया के साथ भी रहा। ऐसी खबरें भी थी कि सबीर ने सुष्मिता को 10.5 कैरेट डायमंड गिफ्ट किया था। इनके अलावा सुष्मिता का नाम होटल बिजनेसमैन संजय नारंग, ऋतिक भसीन, मॉडल रोहमन शॉल, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ जुड़ा। हालांकि, इन सभी से उनका ब्रेकअप हो गया है। किसी के साथ भी रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। आज की बात करें तो सुष्मिता अपनी दोनों गोद ली बेटियों के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, वे फिल्मों से काफी समय से दूर हैं।

ये भी पढ़ें.. सलमान खान-अक्षय कुमार की वो हसीना, जिसकी किस्मत में FLOP ज्यादा-7 साल से नहीं दी 1 HIT