TMKOC Actor Kush Shah Turns streets cook: 'तारक मेहता' के 'गोली' कुश शाह ने शो छोड़ने के बाद मुंबई में लोगों के घर जाकर उनके लिए खाना बना रहे हैं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले कुश शाह इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह टीवी शो नहीं, बल्कि उनका बिल्कुल अलग तरह का नया काम है। शो छोड़ने के करीब दो साल बाद कुश ने डिजिटल दुनिया में कदम रखा है और अपने फैंस से जुड़ने के लिए ऐसा तरीका चुना है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। कुश शाह ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जहां वह खाना बनाने से जुड़े वीडियोज लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह सिर्फ अपने किचन में खाना बनाकर वीडियो शूट नहीं कर रहे, बल्कि मुंबई में लोगों से मिलकर उनके घर पर खाना बनाने का एक्सपीरियंस भी ले रहे हैं।
सड़क पर लोगों से क्यों बात कर रहे हैं कुश शाह?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुश मुंबई की सड़कों पर लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वह अनजान लोगों से पूछते हैं कि क्या वह उनके घर आकर उनके लिए खाना बना सकते हैं। पहली नजर में यह देखकर ऐसा लग सकता है कि ‘गोली’ को आखिर सड़क पर लोगों से इस तरह रिक्वेस्ट करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। लेकिन असल में यह उनके नए यूट्यूब कंटेंट का हिस्सा है। कुश ने अपने फैंस के साथ एक अलग तरह का कनेक्शन बनाने के लिए इस फॉर्मेट को चुना है।
और पढ़ें - Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस में 4 फीमेल कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा पहले हफ्ते बाहर?
कुश को खाना बनाने का है शौक
कुश शाह के नए कंटेंट का बेस उनका फूड और कुकिंग लव है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए इस हॉबी को लोगों के साथ शेयर करने का फैसला किया है। उनका आइडिया सिर्फ खाना बनाना नहीं है। वह उन लोगों के घर पहुंचना चाहते हैं, जिन्होंने सालों तक उन्हें टीवी पर देखा और ‘गोली’ के कैरेक्टर को प्यार दिया। ऐसे में उनके लिए यह एक तरह से अपने पुराने ऑडियंस को कुछ नया देने की कोशिश भी है।
एक घर में पहुंचकर बनाया खाना
वीडियो में कुश कई लोगों से बातचीत करते दिखाई देते हैं। कुछ लोग उनकी बात सुनकर हैरान होते हैं, तो कुछ उनके साथ इस एक्सपीरियंस को लेकर एक्साइटेड नजर आते हैं। आखिरकार उन्हें एक घर में खाना बनाने का मौका मिलता है। वहां वह कुकिंग करते हैं और अपने फैंस के साथ समय बिताते हैं। आसपास के लोगों के लिए भी यह खास पल बन जाता है, क्योंकि जिसे उन्होंने इतने सालों तक ‘गोली’ के रूप में स्क्रीन पर देखा, वही उनके बीच खड़ा नजर आता है।
फैंस ने पूछा- हमारे घर कब आओगे?
कुश शाह के इस नए अंदाज को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि वह उनके घर कब खाना बनाने आएंगे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़े पुराने को-स्टार्स ने भी उनके नए वेंचर पर रिएक्ट किया है। शो में सोनू का किरदार निभा चुकीं झील मेहता और पलक सिंधवानी ने भी कुश के वीडियो पर अपनी खुशी जाहिर की और मजाकिया अंदाज में उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया।
और पढ़ें - बॉक्स ऑफिस हिस्ट्री रिपीट! ‘हनुमान अंश’ ने 51 साल बाद दोहराया ‘जय संतोषी मां’ का इतिहास
16 साल तक ‘गोली’ बनकर किया दर्शकों का मनोरंजन
कुश शाह ने साल 2008 में शुरू हुए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गुलाब कुमार ‘गोली’ हाथी का रोल निभाया था। वह शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे और करीब 16 साल तक इस कैरेक्टर को निभाया। ‘गोली’ को खास तौर पर टपु सेना के सदस्यों में शामिल एक ऐसे बच्चे के तौर पर दिखाया गया, जिसका खाने के प्रति प्यार शो में अक्सर कॉमेडी का हिस्सा बनता था। कुश ने इस किरदार को इतने लंबे समय तक निभाया कि उनकी असली पहचान से ज्यादा लोग उन्हें ‘गोली’ के नाम से जानने लगे।
पढ़ाई के लिए छोड़ा था शो
कुश ने 2024 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया था। शो छोड़ने के पीछे उनकी आगे की पढ़ाई की प्लानिंग थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह हायर स्टडीज के लिए विदेश गए और न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई की। उनके लिए शो छोड़ना आसान फैसला नहीं था, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा इसी शो और इसके कलाकारों के साथ बिताया था। शो से विदाई के समय भी कुश ने अपने इस सफर को भावनात्मक बताया था।
अब टीवी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़े कुश
पढ़ाई पूरी करने के बाद कुश ने अब डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की तरफ कदम बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वह यूट्यूब चैनल शुरू करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन कई बार इसे टालते रहे। आखिरकार उन्होंने अपना पहला वीडियो अपलोड कर ही दिया। यानी टीवी के फेमस ‘गोली’ के बाद अब कुश अपने नाम से एक नई डिजिटल पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
टीवी छोड़ने के बाद कुश की नई शुरुआत
कुश शाह की यह जर्नी इस बात का उदाहरण भी है कि किसी पॉपुलर टीवी कैरेक्टर से बाहर निकलकर अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता। 16 साल तक एक ही किरदार निभाने के बाद उन्होंने पहले पढ़ाई को चुना और अब कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल उनका नया कुकिंग-बेस्ड यूट्यूब फॉर्मेट फैंस को पसंद आ रहा है। अगर इसी तरह उन्हें ऑडियंस का प्यार मिलता रहा, तो आने वाले समय में ‘गोली’ के नाम से मशहूर कुश शाह की एक नई डिजिटल पहचान भी बन सकती है।
