थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहा है। फिल्म काफी समय से विवादों में फंसी है और इसकी रिलीज को लेकर मेकर्स भी कश्मकश में है। इसी बीच मूवी से जुड़ी एक जबरदस्त ताजा जानकारी सामने है, जिससे फैन्स खुशी से उछल पड़े हैं। बताया जा रहा है कि मूवी की रिलीज तय हो गई है।

विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायकन, जिसे राजनीति में पूरी तरह कदम रखने से पहले उनकी आखिरी मूवी माना जा रहा है, को देखने के लिए हर कोई बेताब है। फिल्म विवादों में फंसी हुई है और इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। ताजा अपडेट से पता चल रहा है कि फैन्स का फिल्म देखने का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर एच विनोद हैं और ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर मूवी है।

फिल्म जन नायगन रिलीज अपडेट

रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय की फिल्म जन नायगन पहले अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय लगा और इसे इसी साल 9 जनवरी को रिलीज करने का तय किया गया। हालांकि, फिल्म उस तारीख को रिलीज नहीं हो सकी क्योंकि इसे अभी भी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी का इंतजार था। फिल्म की रिलीज की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और निर्माताओं द्वारा प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई तारीख की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि जन नायकन और टॉक्सिक दोनों ही केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्में हैं। बैनर के अन्य प्रोजेक्ट्स पहले से ही रिलीज के लिए तैयार हैं, जैसे केडी: द डेविल 30 अप्रैल को और टॉक्सिक 4 जून को रिलीज हो रही है। ऐसे में जन नायकन की रिलीज जून या जुलाई तक बढ़ाई जा सकती है। कुछ खबरों में ये भी कहा गया है कि मेकर्स विजय के 52वें जन्मदिन (22 जून) के आसपास फिल्म रिलीज करने पर विचार कर रह हैं। बता दें कि सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज में बार-बार हो रही देरी के कारण इसका ओटीटी सौदा खतरे में पड़ गया है। वलई पेचू की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की डिजिटल प्रीमियर डील भी कैंसिल हो गई है, जिससे इसे करोड़ों का नुकसान हुआ है। फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने 121 करोड़ में खरीदे थे।

ये भी पढ़ें... April OTT धमाका: मर्डर मिस्ट्री से कॉमेडी तक, पूरे महीने एंटरटेनमेंट करेंगी 7 फिल्में-सीरीज

फिल्म जन नायकन के बारे में

एच विनोथ द्वारा निर्देशित जन नायकन वेत्री कोंडन की कहानी है, जो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है और बाद में अपराधी बन जाता है। वो विजी नाम की एक छोटी लड़की को गोद लेता है और उसे मजबूत और आत्मनिर्भर बनाता है, यहां तक कि उसके डर के बावजूद उसे सेना में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। माना जा रहा है कि ये फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक है, जिसमें नंदामुरी बालकृष्ण ने अभिनय किया था। विजय के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज लीड रोल में हैं। इसका बजट 300 करोड़ के करीब है।

ये भी पढ़ें... HIT का रीमेक बना अजय देवगन की फिल्म में डाला ऐसा भयानक ट्विस्ट, गिरी औंधे मुंह-करोड़ों का लगा फटका