सोनम कपूर ने 36 वर्षीय ऐश्वर्या राय को "आंटी" कहकर विवाद खड़ा किया था। बाद में उन्होंने सफाई दी और ऐश्वर्या के कान्स लुक का समर्थन भी किया। 2018 में सोनम की शादी में ऐश्वर्या की मौजूदगी से दोनों के बीच सुलह का संकेत मिला।
सोनम कपूर अपने बिंदास अंदाज़, बेबाक बयानों और ज़बरदस्त फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। आजकल वो मदरहुड एंजॉय कर रही हैं और फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूर हैं। वो अपने पति आनंद आहूजा और बेटों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं, जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर दिखती है। लेकिन चलिए आपको सालों पुराना वो किस्सा बताते हैं, जब सोनम ने 36 साल की ऐश्वर्या राय पर एक कमेंट कर दिया था। दरअसल, जब सोनम कपूर को 'लॉरियल पेरिस' का नया चेहरा बनाया गया था, तब उन्होंने ऐश्वर्या को "दूसरी पीढ़ी की आंटी" कह दिया था। उस वक्त सोनम खुद 25 साल की थीं। उनके इस बयान पर ऐज-शेमिंग और बदतमीज़ी के आरोप लगे और खूब आलोचना हुई।

जब सोनम ने 'आंटी' कहने पर दी सफाई
हालांकि, ऐश्वर्या ने तो सोनम के कमेंट पर पब्लिक में कुछ नहीं कहा, लेकिन सोनम ने ज़रूर इस पर बात की। सालों बाद हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सोनम ने कहा, “ऐश ने मेरे पापा के साथ काम किया है, तो मुझे उन्हें आंटी ही बुलाना पड़ेगा, है ना!” जब ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पर्पल लिपस्टिक लगाई थी, तो फैशन क्रिटिक्स को ये कुछ खास पसंद नहीं आया था। लेकिन तब सोनम ने PTI से बात करते हुए ऐश्वर्या का सपोर्ट किया था।
जब सोनम ने किया ऐश्वर्या का सपोर्ट
उन्होंने न्यूज़ एजेंसी से कहा, “फैशन और मेकअप का मकसद ही यही है कि लोग उस पर चर्चा करें। मुझे लगता है कि वो चाहती थीं कि उन पर बात हो। वो जो चाहती थीं, उन्होंने वो हासिल कर लिया, जो कि बहुत अच्छी बात है। मुझे लगता है कि वो बहुत अच्छी लग रही थीं और उन्होंने इसे शानदार तरीके से कैरी किया। 15वें साल में ऐसा करना कूल है। वो हर जगह ट्रेंड कर रही थीं।”
क्या अब सब ठीक है?
हालांकि, इन सब बातों के बाद साल 2018 में ऐश्वर्या राय बच्चन को सोनम और आनंद की शादी में जमकर मस्ती करते हुए देखा गया था। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है।
