टीवी पर नया रियलिटी शो द 50 शुरू हो रहा है, जो काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस शो की प्रीमियर डेट, फुल कंटेस्टेंट्स लिस्ट और इसे किस चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इसकी जानकारी सामने आ गई है। पढ़ते हैं शो से जुड़ी पूरी डिटेल…
रियलिटी शो द 50 काफी वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो से जुड़ी ताजा जानकारियां मेकर्स द्वारा समय-समय पर शेयर की जाती रही हैं। आपको बता दें कि अब इसकी प्रीमियर डेट, कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट और शो से जुड़ी अन्य अपडेट सामने आ गई है। आपको बता दें कि जब से इस रियलिटी शो की घोषणा हुई है, तभी से दर्शक इसके ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं। कईयों को लग रहा है ये सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस जैसा है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि ये एकदम नए कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है।
द 50 की प्रीमियर डेट डिटेल
आपको बता दें कि मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो द 50 का प्रीमियर रविवार 1 फरवरी को रात 9 बजे होने जा रहा है। शो के प्रीमियर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इस यूनिक रियलिटी शो में 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जो यूट्यूब, सोशल मीडिया, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुडे़ हुए हैं। वैसे, आपको बात दें कि इस शो की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है। शो में टास्क और एलिमनेशन भी शुरू हो चुका है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि 10 कंटेस्टेंट इससे एलिमनेट भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस शो में कंटेस्टेंट्स को हर पल टास्क से गुजरना होगा और उन्हें टास्क पूरा भी करना होगा, तभी वे इस शो में बने रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में द लायन नाम का एक गेम मास्टर होगा और इसकी टीम में 2 लोमड़ियां, 2 कुत्ते और 2 खरगोश भी होंगे, जो कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगे। इस शो की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोई नियम नहीं होगा और टास्क के दौरान कभी भी रूल्स चेंज किए जा सकेंगे। बता दें कि तकरीबन 110 कैमरे से प्रतिभागियों पर नजर रखा जाएगी।
ये भी पढ़ें... The 50 के 50 धुरंधर कंटेस्टेंट्स कौन? 110 कैमरों की निगरानी में होगा भयानक खेल
कौन है द 50 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स
द 50 शो में 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे और फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो चुके हैं। ये हैं- करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल, जान्हवी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधो, सौरभ घड़गे, मनीषा रानी, आरूष चावला, रिद्धिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, सिंगर काका, भाव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आर्या क्यूके, उर्वशी ढोलकिया। आपको बता दें कि मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें से 10 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो चुके हैं और 8 के नाम रिवील हुए हैं। ये हैं- दुष्यंत कुकरेजा, वंशराज सिंह, नेहल चुडासामा, लवकेश कटारिया, सौरभ गड़गे, जान्हवी किलेकर, सुमैरा शेख और बेबिका दुर्वे।
ये भी पढ़ें... Rohit Shetty Movie: Box Office ब्लास्टर से OTT धमाका तक, रोहित शेट्टी की 5 सबसे पावरफुल एक्शन फिल्म
