यश की Toxic ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी और कन्नड़ वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है। जानते हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े।

Toxic Advance Booking Collection: साउथ सुपरस्टार यश स्टारर मूवी 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' बुधवार 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही इसने एडवांस बुकिंग के मामले में सुनामी ला दी है। आंकड़ों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसे शानदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk के मुताबिक, रिलीज से एक दिन पहले यानी 25 अगस्त की रात 8 बजे तक फिल्म ने पूरे भारत में करीब 44.81 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन आंकड़ों में ब्लॉक की गई सीटें शामिल नहीं हैं। ब्लॉक सीटों के साथ ये आंकड़ा 60.04 करोड़ रुपए है।

हिंदी वर्जन ने बुकिंग में मारी बाजी

  • फिल्म के हिंदी 2D वर्जन ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कंट्रीब्यूट किया है। हिंदी 2D के लिए 21.05 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज हुई है। इसमें 6,37,635 टिकट बिके हैं और 16,688 शो शामिल हैं।
  • इसके अलावा हिंदी IMAX 2D वर्जन से 48.55 लाख रुपये की बुकिंग हुई है, जबकि 4DX वर्जन ने 38.35 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। हिंदी Dolby Cine वर्जन से 1.24 लाख रुपये की बुकिंग हुई है।

कन्नड़ वर्जन की भी मजबूत एडवांस बुकिंग

  • 'टॉक्सिक' के कन्नड़ 2D वर्जन ने भी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इस वर्जन से 15.15 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। कन्नड़ 2D के 3,75,054 टिकट बिक चुके हैं और इसमें 1,959 शो शामिल हैं।
  • कन्नड़ IMAX 2D वर्जन ने 79.59 लाख रुपये की बुकिंग दर्ज की है, जबकि कन्नड़ 4DX से 25.51 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। कन्नड़ Dolby Cine वर्जन में फिलहाल कोई बुकिंग दर्ज नहीं हुई है।

तेलुगु और तमिल में भी अच्छी शुरुआत

  • तेलुगु 2D वर्जन की बात करें तो फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इस वर्जन के 1,86,373 टिकट बिके हैं और 2,964 शो उपलब्ध हैं।
  • तमिल 2D वर्जन से अब तक 1.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। तमिल में 1,26,545 टिकट बिक चुके हैं और 1,985 शो शामिल हैं।

मलयालम वर्जन का भी जुड़ा योगदान

मलयालम 2D वर्जन ने भी एडवांस बुकिंग में योगदान दिया है। इस वर्जन से 54.69 लाख रुपये की बुकिंग दर्ज हुई है। मलयालम में अब तक 29,872 टिकट बिके हैं और 486 शो शामिल हैं।

पूरे भारत में करीब 14 लाख टिकट बिके

सभी भाषाओं और फॉर्मेट को मिलाकर रात 8 बजे तक 'Toxic' के पूरे भारत में कुल 13,74,044 टिकट बिक चुके हैं। वहीं फिल्म के लिए 24,330 शो दर्ज किए गए हैं।

वर्जन के हिसाब से एडवांस बुकिंग

भाषा/फॉर्मेटएडवांस बुकिंगटिकटशोज की संख्या
कन्नड़ 2D₹15.15 करोड़3,75,0541,959
हिन्दी 2D₹21.05 करोड़6,37,63516,688
हिंदी IMAX 2D₹48.55 लाख6,19294
हिंदी 4DX₹38.35 लाख4,86996
तेलुगु 2D₹4.15 करोड़1,86,3732964
तमिल 2D₹1.97 करोड़1,26,5451985
कन्नड़ IMAX 2D₹79.59 लाख5,16725
कन्नड़ 4DX₹25.51 लाख2,11629
मलयालम 2D₹54.69 लाख29,872486

कितना है Toxic का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक का बजट 500 से 600 करोड़ के बीच बताया गया है। हालांकि, इसमें पोस्ट प्रोडक्शन और पब्लिसिटी कॉस्ट शामिल नहीं है। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसकी शूटिंग कई लोकेशंस पर हुई है। बताया जा रहा है कि मूवी के लिए यश ने करीब 50 करोड़ रुपए लिए हैं। वहीं कियारा आडवाणी को 15 करोड़ मिले हैं। 3 घंटे 14 मिनट लंबी इस मूवी को CBFC ने 'A' सर्टिफिकेट दिया है।

Toxic की स्टारकास्ट

Toxic में यश ने राया/टिकट का डबल रोल किया है। वहीं, कियारा आडवाणी नादिया (Nadia) के किरदार में हैं। नयनतारा गंगा, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ, तारा सुतारिया रेबेका, रुक्मिणी बसंत मेलिसा और अक्षय ओबेरॉय टोनी का किरदार निभा रहे हैं।