कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ के ट्रेलर रिलीज के बाद इसके स्टार कास्ट की सैलरी की डिटेल भी वायरल हो रही है। जानिए किसे इतनी फीस मिली?

डायरेक्टर गीतू मोहनदास की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म के लीड एक्टर रॉकिंग स्टार यश हैं। उनके साथ फिल्म में हीरोइनों की फ़ौज नज़र आ रही हैं, जिनमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मणि वसंत और हुमा कुरैशी शामिल हैं। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए यश को कितनी फीस मिली है और फिल्म में नज़र आने वाली एक्ट्रेसेस की फ़ौज में किस एक्ट्रेस को ज्यादा फीस मिली है। जानिए यहां....

यश को ‘टॉक्सिक’ के लिए कितनी फीस मिली?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश को ‘टॉक्सिक’ के लिए करीब 50 करोड़ रुपए फीस मिलने की बात कही गई है। फिल्म में वह राया के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यश सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं। वह गीतू मोहनदास के साथ फिल्म को को राइट भी कर चुके हैं और इसके प्रोडक्शन से भी जुड़े हैं। KGF फ्रेंचाइजी के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें हैं।

कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ फीस कितनी है?

फिल्म में कियारा आडवाणी नाडिया का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें करीब 15 करोड़ रुपए की फीस मिली है। अगर यह आंकड़ा सही है, तो कथित तौर पर कियारा की फीस नयनतारा की रिपोर्टेड फीस से भी ज्यादा बैठती है।

नयनतारा को ‘टॉक्सिक’ में कितने करोड़ मिल रहे हैं?

फिल्म में नयनतारा गंगा की भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी फीस करीब 12 से 18 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। प्रमोशनल मटेरियल में नयनतारा का किरदार बेहद दमदार अंदाज में नजर आया है।

रुक्मिणी वसंत की ‘टॉक्सिक’ फीस कितनी बताई गई है?

रुक्मिणी वसंत फिल्म में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स में उनकी फीस करीब 3 से 5 करोड़ रुपए बताई गई है। ‘टॉक्सिक’ उनके करियर के लिए एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है।

हुमा कुरैशी को कितनी फीस मिलने की खबर है?

हुमा कुरैशी फिल्म में एलिजाबेथ के किरदार में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपए दिए जाने की बात सामने आई है। फिल्म की क्राइम और गैंगस्टर से जुड़ी दुनिया में उनके किरदार की अहम भूमिका बताई जा रही है।

तारा सुतारिया की ‘टॉक्सिक’ फीस कितनी है?

तारा सुतारिया फिल्म में रेबेका का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी फीस भी करीब 2 से 3 करोड़ रुपए है। उनके किरदार को फिल्म की बड़ी कहानी में ग्लैमरस लेकिन खतरनाक मौजूदगी के तौर पर पेश किए जाने की बात कही गई है।